पाइप फट जाने से पानी कम मात्रा में निकल रहा है, हैंडपंप काफी दिनों से ख़राब है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-कुग्दुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं कि उनके गाँव के आवास पारा वार्ड क्रामंक 2 में पीने के पानी के बहुत समस्या है| हैंडपंप है लेकिन काफी दिनों से पाइप फट जाने से पानी कम मात्रा में निकल रहा है, चूकिं यह इस पारा के एक ही हैंडपंप है, जिससे लोग परेशान होते हैं |जबकि इसकी शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया है, आज तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, की दिए गये अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@9589808588, P.H.E.@6261593304, संपर्क नम्बर@8964973228.

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER WATTER

सड़क की लम्बाई लगभग 40किलो मीटर की है, रोड अब भी जर्जर है अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-कुग्दुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं कि पंडरिया से अचर्रा की दुरी लगभग 40किलो मीटर की है, जो यह रोड छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश को जोड़ता है| जो बहुत ही जर्जर हो चुका जो आवागमन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है| अधिकतर बरसात के दिनों में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है| जिससे लोग परेशान हैं| क्षेत्रीय निवासी कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं, पर अब तक कोई कार्यवाई नही हुआ| उनका कहना है कि इसका टेंडर पास हो गया है, अधिकारियों को भी ये विदित है, पर ध्यान नही दे रहे हैं | तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: विधायक @9893637637, S.D.M. @9424268543, कलेक्टर@9479118118, संपर्क नम्बर@8964973228.

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मिर्गी की बीमारी का घरेलु उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मिर्गी की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| लहसुन की कली- 10नंग, तील का तेल- 30ग्राम| इन सब को पीस कर साफ़ कर, मिला कर सुरक्षित रख ले| एक कप सुबह एक कप शाम, दिन में दो बार सेवन करने से लाभ होता है| परहेज-मिर्च मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| मस्तिष्क पे जोड़ करने वाले काम न करे, नींद भरपूर ले, 8-10 घंटे सोये| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

सो रही थी नन्ही सी जान, दुबक बीच के अन्दर...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
सो रही थी नन्ही सी जान, दुबक बीच के अन्दर
पडी धरती मै ही, जाग उठी उसके अन्दर
खूब भीगी नहाई फूली, आ गई वो बाहर
पली बढ़ी जवान हुई, दिखने लगी वह सुन्दर
कलि बनी फूल बना, फुला फला एक सुन्दर
एक बीज आया एक बीज अपना जैसा , डाली उसके अंधार ...

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI POEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस (अपच) के घरेलू उपचार...

प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर से वैद्द्य एच.डी. गांधी पेट में गैस (अपच) के घरेलू उपचार बता रहा है : लहसुन, जीरा, सेंधा नमक, हींग, सोंठ काली मिर्च, पीपली, बाल हरण,( घी में भुनी हुई) ये सभी के 50-50 ग्राम इन सभी को मिलकर चूर्ण बना लें और 100 ग्राम नीबू का रस को अच्छी तरह से मिलाकर सुखा देवें | और दिन में दो बार पानी के आधा-आधा चम्मच सेवन करने से शीघ्र लाभ होगा|
परहेज : अधिक मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें |
मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें |वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399.

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »