Impact : राशन मिल गया, खाने की समस्या हल हो गयी...
ग्राम-बघारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष धुर्वे बता रहे हैं, लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही थी, बाहर नहीं जा पा पाते थे, राशन कार्ड है लेकिन उसमे राशन नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर / भुवनेश्वर@7723934823.
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: ANUPPUR BABU CORONA IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
खाने की समस्या है राशन दिलाने में मदद करें...
खांडवे नगर, पुणे महाराष्ट्र से रोहितलाल द्विवेदी बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में फंसे हैं, रीवा मध्यप्रदेश के निवासी हैं, वे 20 लोग हैं, उनके पास खाने की सुविधा नहीं है जिसके कारण परेशानी हो रही है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / रोहितलाल द्विवेदी@9890069725, मनीष यादव@9763262201.(165267)
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PARWATI KEWAT PUNE SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण रायगढ़ में फंसे हैं, कृपया मदद करें-
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से मोहम्मद सैवुद्दीन बता रहे हैं कि वे जमशेदपुर झारखण्ड के निवासी हैं और वे लॉकडाउन में फंसे हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, साथ में 20 लोग हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें, साथ ही उन्होंने बताया लॉकडाउन में घर में भी परेशानियां है, इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सभी को घर पहुँचाने की बात सरकार तक पहुँचाने की अपील कर रहे हैं: संपर्क नंबर@7209519688. (165261)
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM DHIRAJ YADUVANSI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
राशन दिलाने में मदद करें, जिससे परिवार को भोजन मिल सके...
बरबसपुर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेम बाई बता रही हैं कि लॉकडाउन के कारण घर से बाहर नहीं जाते हैं, काम बंद है, जिससे घर में खाने की समस्या हो रही है, राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है, इस समय सरकार जो व्यवस्था परिवारों को दे रही है अभी तक उन्हें नहीं मिल पाया है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे परिवार को भोजन मिल सके : संपर्क नंबर / प्रेम बाई@9589753309. (165248)
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड और टोकन नहीं है इसलिये राशन नहीं मिलता है...
ग्राम-गरभे, पंचायत-डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीला कोल कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, टोकन नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, राशन नहीं होने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है, वे सोसायटी राशन लेने गये थे लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8085774384. सेकेट्री@8827385836. (165188)
