कोर्ट से 2016 में मेरे पक्ष में फैसला आ चुका है पर अब तक मुझे मुआवजा नहीं दिया गया है...

ग्राम-लिबरा, थाना-तमनार, तहसील-घरगोड़ा, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से भजन सिंह मंडावी बता रहे हैं कि जिंदल कंपनी उनके भूमि पर अवैध तरीके से काम कर रही है, दिसंबर 2016 को SDM द्वारा उनके पक्ष में फैसला दे दिया गया है लेकिन आज भी वे सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं उन्हें गुमराह किया जा रहा है आज तक उन्हें मुआवजा नही दिया गया है और पाईप लाईन भी नही हटाया जा रहा है इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनका मुआवजा दिलवाने में मदद करें: S.D.M.@9630375462, तहसीलदार@9425584600. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Feb 11, 2018. Tags: BHAJAN SINGH MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

बंधो रे बंधो रे सुमत के बाना तबे आही राज गोडवाना...बंधना गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक बंधना गीत सुना रहे हैं:
बंधो रे बंधो रे सुमत के बाना-
तबे आही राज गोडवाना-
घर ले निकली कमर ला कास के-
राहब सीना ताना-
धरती मा रह के सेवा ला करबो-
धरती के करज है चुकाना...

Posted on: Feb 09, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का सौर प्लेट और नलकूप ख़राब है उसके कारण पानी भरने में समस्या हो रही है...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव सिंगपुर के बीचो बीच एक सौर उर्जा प्लेट लगा हुआ है वो खराब हो गया है उससे एक नलकूप लगा हुआ है उसकी भी हालत खराब है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं उसके कारण पानी भरने में बहुत दिक्कत होता है उसमे लगभग 20 घर के लोग उपयोग कर रहे है| उनका कहना है कि सौर उर्जा और नल को सुधरवाने में मदद करें ताकि पानी भरने में दिक्कत न हो इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके ठीक करवाए: सरपंच@9617207903. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Feb 08, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

रामनाम अनमोल है जी डोंगन बिना निषाद...भजन गीत

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, विकासखंड-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गणेश सिंह अय्याम सामूहिक संगीतमय गीत सुना रहे हैं :
रामनाम अनमोल है जी डोंगन बिना निषाद – तुलसी ऐसे दास हैं ग्राहक नाटेरा – करथन खेती किसानी – धरती के बेटा किसान रे मै करथों खेती किसानी –
गीता रामायण के वानी मोर गंगा जमुन के पानी –
मोर धरती के बेटा किसान रे मै करथो...

Posted on: Feb 08, 2018. Tags: GANESH SINGH AYAAM SONG VICTIMS REGISTER

अगर पेड़ भी चलते होते कितने मजे हमारे होते...बाल कविता

ग्राम-तेलम्मा, पंचायत-भेजा, जिला-उत्तर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से नरोत्तम नुरेटी, ऋचा नेताम और शैलेन्द्र कुमार यादव एक कविता सुना रहे हैं :
अगर पेड़ भी चलते होते कितने मजे हमारे होते – बांध तने ने उसकी रस्सी जहाँ कहीं भी हम चल जाते – अगर अचानक धूप सताती उसके नीचे हम छिप जाते – अगर अचानक भूख सताती तोड़ मधुर फल उसके खाते – अगर अचानक बाढ़ कहीं तो कीचड आती झट ऊपर हम चढ़ जाते...

Posted on: Feb 08, 2018. Tags: GANESH SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »