कई सालों से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जीवन गुजारा करने में होती है दिक्कत...कृपया मदद करें

साली पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) वार्ड नम्बर 1 से बुटकी बाई बता रहे हैं उन्हें कई सालों से विधवा पेंसन नही मिल रहा है जिससे वे बहुत परेशान है| वे मजदूरी धंधे आदि करके अपना जीवन का गुजारा चला रहे हैं| वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को सूचना दिए हैं लेकिन आज तक कोई प्रभाव नही हुआ| साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने मदद करें|सचिव@9770371500, SDM@8839392611, कलेक्टर@ 9399394695, संपर्क नम्बर@6265344118.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG KONDAGANV PENSHAN PROBLEM BASTAR PROBLEM WIDOW PENSION

कई दिनों से हैंडपंप खराब है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-पर्लमेटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कहरुराम मुचाकी बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| हैंडपंप खराब हो गया है, ग्रामीणों ने नाला में चुआं बना कर पिने के लिए पानी लाते है| बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9691578807, सरपंच@7587753963, सीईओ@9406016762.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG KAHARURAM MUCHAKI PARLMETA PROBLEM WATER

गाँव में एक ही हैण्डपंप होने से पीने के पानी लाने में होती है तकलीफ...कृपया मदद करें

पोरोदा खाल्हे पारा, ग्राम-पोरमेल, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से लछमनदई, बुदरी, भागमती, गागरी, बता रहे हैं कि उनके पारा में पानी की बहुत समस्या हो रही है गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती है | इसकी जानकारी वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं पर आज तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि माँग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें|सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@7879581736.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR BHAGMATI CG GAGRI HANDPUMP PROBLEM KONDAGANV PROBLEM WATER

चालकीपारा से लेकर पटेलपारा कटेनार तक सड़क बनना है बरसात में कीचड़ और बाढ़ की स्थिति होती है मदद की अप

ग्राम-कटेनार (चालकीपारा), ब्लाक-दरभा, जिला -बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतुराम मंडावी जी अपनी गाँव की समस्या बता रहे हैं इनके गाँव में सड़क व पुल की समस्या है|इस गाँव में कच्ची सड़क है और इस सड़क पर पुल की आवश्यकता है|चालकीपारा से लेकर पटेलपारा कटेनार तक सड़क बनना है|बरसात के दिनों में समस्या अधिक बढ़ जाती है|सड़क में पानी पड़ने से कीचड़ और ज्यादा पानी आने से बाढ़ की स्थिति बनती है|इस समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने में दिए संपर्क नंबर पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर@9302650599, सरपंच@93993 11762, सचिव@9479278579 .

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: AAYTURAM MANDAVI BASTAR CG DARBHA KATENAR PROBLEM ROAD

हमारे मोहल्ले का हैंडपंप लम्बे समय से खराब है हम लोग नाले का गंदा पानी पीते हैं कृपया मदद करें...

मोहल्ला कोयतीमारी, वार्ड क्रमांक- 06 ग्राम पंचायत डिलमिली जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण युवा साथी कंल्लू राम बता रहे है कि उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है जहा पर लगभग 28 घरों की संख्या है और एक ही हैंडपंप है जिसमे से ख़राब पानी निकल रहा है वर्तमान समय में वे लोग नाला का पानी पीने के लिए मजबूर हैं | उससे बड़ी दिक्कत होती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को अनुरोध कर रहें है हमारी पानी की समस्या को निदान कराने में मदद करें. संपर्क@7587832369. सरपंच@9340855275.

Posted on: Jan 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR KALLURAM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »