जितना मना लो नहीं मानता, दिल बड़ा स्वाभिमानी- कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
जितना मना लो नहीं मानता, दिल बड़ा स्वाभिमानी|
जो करना है कर लेता हैं, बेरोकटोक जो अपना ही मनमानी|
नहीं देखता सोचता आगे पीछे, बढ़ा ही वो नादानी|
चाहे जलना पड़ जाये उसको, पीछे नहीं वो हटता|
अपने ही बलबूते पर हरदम कोठता रहता|
मान सम्मान की नहीं फिकर, करना है जो काम...

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

लगभग 15 सालों से बिजली नही है टार्चों के माध्यम से प्रकाश करके खाना बनाते हैं... कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-हेडुलशेरू, जिला-बदरादीकोटा गुडंग, (तेलंगाना) से मुकेश, मंराजू, मलीना, निशा कैलाशी, बता रहे हैं कि उनके गाँव में लगभग 15 सालों से बिजली नही है, हम जंगल में निवासरत रात में टार्चों के माध्यम से प्रकाश करके खाना बनाते हैं | अमरिकी सरकार के द्वारा सौर ऊर्जा (सोलर) लगाया गया था| जो अब वह भी पूर्ण रूप से ख़राब हो चुका है| इसकी सुधार कार्य हेतु कई बार सम्बंधित अधिकारियों को देते हैं, पर अब तक कोई ध्यान नही दिए | उनका कहना है उनके गाँव में बिजली लाग जाए तो विशेष मदद होगी | तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें | C.E.O.@9705161754, कलेक्टर@9440366555, संपर्क नम्बर@9100816601.

Posted on: May 22, 2019. Tags: BADRADIKOTAGUDANG BHOLA BAGHEL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

एक गांव की कहानी भविष्य के बारे में

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कहानी सुना रहे हैं: एक गांव में एक फ़क़ीर आया, वह भूत भविष्य के बारे में जानता था | उसने एक किसान को कहा, तुम्हारा आने वाला वक़्त अच्छा रहेगा| अच्छा बारिश होगा,अच्छा फसल होगा और तुम मालामाल हो जाओगे| बात सुन कर किसान फ़क़ीर की खूब सेवा किया, फ़क़ीर रात में वहां रुका और अगले दिन चला गया| फ़क़ीर का कहा वक्तब्य सही हुआ, बारिश भी सही हुआ, फसल भी सही हुआ और वो किसान मालामाल भी हो गया| फिर से वो फ़क़ीर गांव में आया, फ़क़ीर को आये देख लोग अपने अपने भविष्य के बारे में पूछने लगे| पर फ़क़ीर मौन रहा, फ़क़ीर कुछ नहीं बोला| लोग बार बार भविष्य जानने की जिद्द करने लगे, तब फ़क़ीर अपना मौन तोडा और बोला, भविष्य जान कर तकलीफ होगा, फिर भी लोग नहीं मने| फिर फ़क़ीर बोला, घोर संकट आने वाला है, घोर अकाल पड़ने वाला है, लोग त्राहि त्राहि हो जायेंगे| इस संकट से कोई बचा नहीं पायेगा| लोग मजाक उदा कर चले गए, फ़क़ीर भी दूसरे दिन चला गया| बारिश का मौसम आया, एक बून्द बारिश नहीं हुआ, ज़मीन फटने लगा, पशु पक्षी आदमी सब भूक प्यास से तड़पने लगे| सरकार भी मदद नहीं कर पाया| एक तियहि लोग चल बसे| भविष्य के बारे में जानना ठीक है पर भविस्य में क्या होगा कोन बता पायेगा|

Posted on: May 22, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

कुछ चुटकुले, कन्हैया लाल पड़ियारी द्वारा

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक चुटकुला सुना रहे हैं:
शाली जीजा से बोली- जीजाजी चलो कहीं से घूम कर आते हैं|
जीजा- घूमने वाला तोह घूम रहा, उसे आने दो|
.
जीजा शाली से बोला – चलो कही घूम कर आते हैं|
शाली- यहाँ सब घूमते है, घूमने वाला कोई नहीं|
...

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG CHUTKULA KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

कुछ-कुछ शोर शराबा था, कुछ-कुछ था शांति...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
कुछ-कुछ शोर शराबा था, कुछ-कुछ था शांति-
शोर शराबा इसलिये था-
क्यों कि एक बुज़ुर्ग बेसहारा का निधन हो गया था-
शांति इसलिये था क्यों कि उसका कोई रोने वाला नहीं था-
उसके जान पहचान सगे संबंधी दूर के थे-
उन्हें बुला कर अंतिम संस्कार किया गया-
कहानी हुवा ख़तम, वह था एक संत...

Posted on: May 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »