जोंढरी मकई फूटे भाई रे, सरसों गेहूं कर बोवाई करा..गीत-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) कैलास पोया एक गीत सुना रहे हैं:
जोंढरी मकई फूटे भाई रे-
सरसों गेहूं कर बोवाई करा-
आज उकर खेती आगे-आगे-
ईकर खेती पीछे भागे-भागे-
बढ़िया मौका हर आगल भाई रे-
बो ले सरसों और गेहू...

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

नहीं मिल रहा निराश्रित पेंशन...कृपया मदद करें-

ग्राम-बाबूटोला, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से सोनिया पति सम्हर सिंह यादव बता रही हैं, उन्हें 6 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने सरपंच के पास आवेदन दिया, लेकिन सरपंच गुमराह कर रहे हैं, सही जानकारी नहीं देते हैं इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9165018206. संपर्कनंबर@9098794688.

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

कृष्णा भजन : कभी माखन चुरा लिया कभी पर्वत उठा लिया...

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक कृष्ण भजन सुना रहें है:
कभी माखन चुरा लिया कभी पर्वत उठा लिया – ओ लल्ला रे. ये क्या गजब किया-
मेरे कान्हा ये क्या गजब किया-
मुझको डरा दिया, मेरे कान्हा ये बताना-
ओ लल्ला रे. ये क्या गजब किया-
कभी मुझको सक होता तू मेरा लाल नही है-
है कोई अवतारी तू ये मेरी बात सही है-
इन्द्र से रक्षा के खातिर तुमने पर्वत उठा लिया-
मेरे कान्हा ये बताना ओ लल्ला रे ये क्या गजब किया...

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: KUSH KUMAR RAIGADH CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उदर विकार का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी उदर विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आज के समय में काम के चलते समय पर खाना न मिलने और भूख के लगने पर कुछ भी खा लेने से पेट की बीमारी में इजाफा हो रहा है, आइये जानते है इस बीमारी का घरेलू उपचार : नौ सादर 20 ग्राम, सोंठ 20ग्राम, अजवाईन 20 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, सांभर नमक 10ग्राम, नीबू का सत्व 10ग्राम, अनार दाना 40 ग्राम, पुदीनहरा की पत्ती 40 ग्राम, आम का चूर्ण 40 ग्राम, काली मिर्च 5 ग्राम, पीपली 5ग्राम इन सब को साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें| और भोजन के बाद एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Oct 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

अल्ले अल्ले केल्ला नानो...गोंडी गीत-

ग्राम-एर्राबोरु, पंचायत -दंताल्बोरू, तहसील-पाल्वंचा, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से आदिवासी महिला मुचाकी अयातम्मा गोंडी भाषा में गीत सुना रही हैं-
अल्ले अल्ले केल्ला नानो-
नेल गीरी करे ला. ला. ला. दादा वया-
निम्मा वया दादा वया-
तीतीर पिट्टे तीरम नानो-
नेल गीरी करे ला. ला. ला. दादा वया-
निम्मा वया दादा वया...

Posted on: Oct 06, 2019. Tags: GONDI SONG MADAVI HIRESH ADIVASI

« View Newer Reports

View Older Reports »