कई वर्षो से राशनकार्ड नहीं बनाये, अब विधवा पेंशन भी नही मिल रही...कृपया मदद करे-
ग्राम-माटवन, पंचायत-बाग़वेड़ा, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से रणजीत कुमार मंडावी, को माटवन गाँव की महंगी बाई बता रही है कि, राशनकार्ड नही है जिसकी वजह से विधवा पेंशन भी नहीं मिल रही है, इस समस्या को लेकर सरपंच सचिव तक शिकायत की गई है, परन्तु 10 वर्ष हो गए लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नही हुआ है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मदद के लिए इन नम्बरों पर फ़ोन करे ताकि पेंशन मिल सके- कलेक्टर@9424205669. सरपंच@9406103873. सचिव@9406410080. अधिक जानकारी के लिए-दानुराम पोटाई@7587232864.
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RANJEET KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
नशामुक्ति गीत : नशा ना करना मान लो कहना...
जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रिजेश कुमार एक नशामुक्ति गीत सुना रहा है:
नशा ना करना मान लो कहना-
प्यारे भाई बहना की होगी बड़ी खराबी-
नशा में डर है नशा में जहर है-
जीते जी मर जाना की होगी बड़ी खराबी-
दारु ना पीना भईया पागल फीर होगे तुम बजार में-
भूखे रहेंगें बच्चें बीबी रहेंगी इंतचार में-
बीके गा गेहना अब क्या कहना-
प्यारे भाई बहना की होगी बड़ी खराबी-
नशा ना करना मान लो कहना-
प्यारे भाई बहना की होगी बड़ी खराबी-
बीड़ी न पीना साथी, कलेजा जलेगा बातों-बात में-
आतों में होगा असर, नींद न होगी रातों रात में-
भारी जवानी चौपट होगी,हजम न होगा खाना भईया-
की होगी बड़ी खराबी, की होगी बड़ी खराबी...
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: BRIJESH KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
काबर भूला रे आदिवासी मन, गोंडी धर्म इतिहास...गीत-
ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसदा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार आयाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
काबर भूला रे आदिवासी मन, गोंडी धर्म इतिहास-
धर्म हवे पिता, भाषा हवे माँता, सुनके अमल कर ले-
माँता पिता कर सेवा ला भुलागे, धर्म ला छोड़े तोरे धन हा सिरागे-
काबर भूला रे आदिवासी मन, गोंडी धर्म इतिहास-
धर्म हवे पिता, भाषा हवे माँता, सुनके अमल कर ले...
Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG RAJKUMAR AYAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
पहले सुमरनी हो शीतला अउ दाई ला...गीत-
ग्राम-केकराकोली, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से शांति बाई कुंजाम, रुपुर पोटाई, रामबाई सलाम और मुनिया बाई कुंजाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
पहली सुमरनी हो शीतला अउ दाई ला-
सुमर सुमर के मनाओं बड़े भईया ला-
बड़े भईया अंतर्यामी बड़े भईया अंतर्यामी-
महिमा है तेरी अपार स्वामी-
मै तो आरती उतारो चारो भईया ला शीतला मैया के...
Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG DHAMTARI RANJIT KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
सर्वधर्म प्रार्थना : तू राम है, तू रहीम है, तू करीम, कृष्ण, ख़ुदा हुआ...
जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से उमा ध्रुव सर्वधर्म प्रार्थना गीत सुना रहीं है:
तू राम है, तू रहीम है, तू करीम, कृष्ण, ख़ुदा हुआ-
तू है, वाहे गुरु, तू ईशा मसीह, करुणा मै तू समां रहा-
तेरी जात पात करुणाई, तेरा दर्श वेद पुराणों में-
गुरु ग्रंथ जी की बखान में, तू प्रकाश अपना दिखा रहा-
तू राम है, तू रहीम है, तू करीम, कृष्ण, ख़ुदा हुआ...
