हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प खराब, पानी नहीं निकलता, एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...
बांसटिकरा, ग्राम पंचायत-चंद्रेली, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पनमेश्वरी बता रही है कि उनके मोहल्ले के हैण्डपम्प में पानी नही निकलता खराब है 12-13 घर की बस्ती है 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन लगाये थे बोलते है हो जायेगा लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ |इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: S.D.M.@9165493212, सचिव@8463843401, P.H.E@7697747447. अधिक जानकारी के लिए संपर्क उदय सिंह आयाम@9575891108.
Posted on: Jun 23, 2018. Tags: PANMESHWARI SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय गरीबी दुनिया में गा...कर्मा गीत
ग्राम-केरता, पोस्ट-खड़गंवा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भीम सिंह एक गीत सुना रहें है:
हाय रे हाय गरीबी दुनिया में गा-
काहे के सरकार गरीबी दुनियाँ में गा-
गांव-गांव में खंभा गड़ागे खंभा के उपर तार-
तार-तार में बात करथे भारत के सरकार-
गांव-गांव में नई आवे कोनो नेता मंत्री-
पानी के परिसान होते हमर भूडू पानी-
हायरे हाय गरीबी दुनिया में गा...
Posted on: Jun 23, 2018. Tags: BHEEM SINGH SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
ये माय तो कला गाव भाई...कर्मा गीत
ग्राम-दुरति, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोतीलाल एक करमा गीत सुना रहे है:
ये माय तो कला गाँव भाई-
नही मिले ओड पेड़ नही सही पाई-
जोड्हरी कर खात खात मेझरी पहुचाई-
पईया लागों डाही धान जीवा ला बचाई-
नकवा कर कोडत कोडत गेठी कंदा भेट पाई-
ये माय तो कला गाव भाई...
Posted on: Jun 23, 2018. Tags: MOTILAL SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
हमारें गांव का हैण्डपम्प साल भर से खराब है, हम नदी का गंदा पानी पीकर बीमार पड रहे हैं...
ग्राम-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़)से सुरेश पटेल बता रहें है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 2 में साल भर से हैण्डपम्प खराब है 60 घर की बस्ती है नदी नाले से पानी लाते है जिससे बीमारी होती है. उसके लिए P.H.E. विभाग में शिकायत किये जनदर्शन में भी किये अधिकारी आये थे चेकिंग के लिए अधिकारी बोला कि इसको आकर बना देना. अभी तक नही बना है|इ सलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: सरपंच@8224023439, सचिव@9617350446, PHE@8120171919. देवराज पटेल@9753980375.
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: SONG SURESH PATEL SURAJPUR VICTIMS REGISTER
दुनिया में होवथ है गोहर,जय सेवा बड़ादेव हो...गोंडी धर्म गीत
ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक बड़ादेव का सुमिरन गीत सुना रहा है:
दुनिया में होवथ है गोहर,जय सेवा बड़ादेव हो-
दुनिया में होवथ है गोहर,जय सेवा बड़ादेव हो-
मन में धरा,मन में धरा ओखर विचार-
दुनिया में होवथय गोहर,जय सेवा बड़ादेव हो-
मन मने सबे कोनो,धरा विचार-
जय सेवा नारा दुनिया म रे-
दुनिया में होवथय गोहर,जय सेवा बड़ादेव हो...

