स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार और परहेज-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | 15 ग्राम भुनी हुई मेथी को दरदरा कूटकर, एक गिलास पानी में भिगोकर रात को रख दें| सुबह उसके पानी को छानकर खाली पेट पियें, और मेथी को चबा-चबा कर सेवन करें| प्रतिदिन लगातार सेवन करने से शुगर नियंत्रित हो सकता है| भोजन में मीठी चीजें, चावल, आलू का प्रयोग न करें| संतुलित भोजन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई का प्रयोग न करें| सुबह-शाम प्रतिदिन टहलें| इससे लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चेहरे पर होने वाले कील मुहांसे का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चेहरे पर होने वाले कील, मुहांसे का घरेलू उपचार बता रहे हैं | नीम की पत्ती को छांव में सुखाकर चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण का तीसरा भाग सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करें| दूसरा सेमल के कांटो को दूध के साथ घिसकर मुहांसो पर लगायें| इससे लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: May 27, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
हमारे गांव में 20 साल से पानी की समस्या है, नाले से पानी उपयोग करते है...मदद की अपील-
ग्राम-सीताराम पुरम, पंचायत-अर्जनवाडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से ग्रामवासी बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में 34 घर है| लोग नाले से पानी लाकर उपयोग करते हैं| ये समस्या 20 साल से बनी है| लेकिन आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9652719673, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754. संपर्क नंबर@9705424030.
Posted on: May 27, 2019. Tags: BHADRADI KANHAIYALAL KEWAT KOTHAGUDAM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बैगन की पत्ती का रस 20 ग्राम, सफेद प्याज का रस 20 ग्राम, शहद 20 ग्राम लें| शहद को छोड़कर सभी को अलग-अलग धुलकर रस निकाल कर रख लें| उसके बाद सभी को शहद के साथ मिलाकर भोजन के बाद सोने से पहले सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| पेट साफ़ रखें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन न करें | नशा न करें| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| पानी ज्यादा पियें | अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं| एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: May 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये...कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक सरगुजिहा कर्मा गीत सुना रहे हैं :
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये-
हाय रे मैना साल्हो रे काकर पिहा बांधल जाये-
काकर पियार भाई संगला बटोरे हाय रे मैना-
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये-
हाय रे मैना साल्हो रे काकर पिहा बांधल जाये-
काकर पियार भाई संगला बटोरे हाय रे मैना...
