जोड़ी ला गँवा डारेयों रे, धनि ला गँवा डारेयों न...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-दरमोहली, पंचायत-दरमोहली, पोस्ट-निम्धा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर, (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र सिंह एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहा है:
जोड़ी ला गँवा डारेयों रे, धनि ला गँवा डारेयों न-
का लिखे करम मा मोरे जिव देवा डारेयों रे-
का देहओं का होगेओं तैसे मोला लगथे रे-
जोड़ी के बोली मोला आँखी मा झुल्थे रे-
खाना के पुछैया नइ पानी के देवैया-
कहूँ आओ कहूँ जाओं कोनो नइ है देखैया...
Posted on: May 28, 2019. Tags: BILASPUR CG MARWAHI RAJENDRA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 10 साल से सी.सी. रोड नही थी अब बन गया है, ग्रामीण खुश हैं...
ग्राम-कछवारी पारा, पंचायत-रामगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी गोपाल दास बता रहे हैं कि उनके गाँव में लगभग 10 साल से सी.सी. रोड नही थी जिससे उन्हें बरसात के दिनों में आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही थी| इसका शिकायत उन्होंने सबसे पहले सीजीनेट में दिए, और सन्देश रिकॉर्ड करने के 3 महीने बाद अब सी. सी. रोड का निर्माण हो चुका है | अब उन्हें किसी प्रकार का कोई परेशानी नही है| ये साथी अब खुश हैं, अब वे सीजीनेट और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनके मदद से ये काम पूर्ण हुआ| संपर्क नम्बर@9009670945.
Posted on: May 28, 2019. Tags: CG GOPAL DAS ODGI ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
12 महीना मवेशी बाजार लगता है,ग्रामीण किसान, व्यापारी मवेशी खरीदने आते हैं...सूचना
ग्राम-दामापुर, पंचायत-दामापुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से मिरिया फत्ते बैख बता रहे हैं कि दामापुर में बहुत वर्षों से मवेशियों का बाजार लगता है , जहाँ क्षेत्र के सभी खेती करने वाले ग्रामीण किसान, व्यापारी मवेशी खरीदने आते हैं, यहाँ सभी प्रकार के मवेशी उचित दाम में मिलते हैं, यह सप्ताह के पहले दिन सोमवार को लगाया जाता है| यहाँ 12 महीना मवेशी बाजार लगता है | यहाँ के बाजार में गाय, बैल, भैस, आदि मवेशी मिलते हैं | ये हमेशा बाजार में मवेशी बेचने आते हैं|अधिक जानकारी लेने के लिए@7869358500.
Posted on: May 28, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्वप्न दोष के घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वप्न दोष के घरेलू उपचार बता रहे हैं: बबूल की गोंद 50 ग्राम, बबूल की पत्ती 50, बबूल की कच्ची फल्ली 100ग्राम, मिश्री 100 ग्राम इस सब को कूट-पीटकर चूर्ण बना लेवें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाना खाने के बाद दूध के साथ सेवन करने से लाभ होगा| यह प्रयोग सभी अपने घर में कर सकते हैं| तीन दिन तक हल्का जुलाब लेकर पेट साफ़ कर लेवें, गंदी विचार न रखें, गंदी पुस्तक न पढ़ें| मिर्च, मसाला, तेल खटाई गरिष्ट भोजन न करें अन्य बीमारियों के लिए संपर्क कर सकते हैं: वैद्य एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 28, 2019. Tags: CG H.D.GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
20 साल से आंगनवाडी भवन नही होने से आंगनवाडी (स्कूल) नही लग रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा यह संचालित है...
ग्राम-सीताराम पुरम, पंचायत-अर्जनवाडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से कन्हैया लाल केवट के साथ ग्रामीण बता रहे हैं कि उनके गाँव में लगभग 20 साल से आंगनवाडी भवन नही होने से आंगनवाडी (स्कूल) नही लग रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा यह संचालित है| ग्रामीण अपने बच्चों की भविष्य को लेकर परेशान हैं, गाँव के गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों को पौष्टिक आहार, सही चिकित्सा नही मिल पा रही है| किसी प्रकार का कोई सुविधाएं उपलब्ध नही है| जबकि ये साथी कई बार विभागीय अधिकारीयों को आवेदन दिए हैं, पर अब तक कोई फायदा नही हुआ तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9652719673, शिक्षा अधिकारी@9704034277, संपर्क नम्बर@9705424020.
