हमारे गाँव में दो माह पहले बिजली के खम्भे के लिए गड्ढे खुद गए हैं, पर अभी तक बिजली नहीं आई...
ग्राम-माकड, ब्लाक-राजपुर, जिला-बलरामपुर (रामानुजगंज) छत्तीसगढ़ से पुरुषोत्तम सिंह बता रहे हैं कि पिछले 2017 दिसम्बर बिजली पोल के लिए 90 गड्ढे खुदवाए गये थे लेकिन आज तक बिजली नही लगी है रात में गाय-बैल गिर जाते है, बिजली का साधन ना होने के कारण गाँव के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिए है पर आज तक कोई ध्यान नही दिया जा रहा है तो साथी मदद की अपेक्षा करते हुए अपील कर रहे हैं की इस समस्या का समाधान करने के लिए दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: सरपंच@9754509029, बिजली ठेकेदार@9826208552.पुरुषोत्तम सिंह@9573064440
Posted on: Feb 18, 2018. Tags: PURUSHOTTAM SINGH SONG VICTIMS REGISTER
दुर्गावती महारानी हमार गोंडवाना की रानी...गोंडवाना गीत
गोंडवाना सेवा ट्रस्ट (अमूरकोट) अमरकंटक में जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रमिला सिंह मरकाम और सुशीला सिंह आये है वे लोग रानी दुर्गावती पर एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
दुर्गावती महारानी हमार गोंडवाना की रानी-
महाराजा संग्राम शाह के दुर्गावती कब आवहु-
महाराजा संग तिरत की बेटी दुर्गावती महारानी...
Posted on: Feb 18, 2018. Tags: PRAMILA SINGH MARKAM SUSHILA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मैंने सरपंच के कहने पर 2014 में समतलीकरण का काम किया था, भुगतान अभी तक नहीं मिला है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज छत्तीसगढ़ राज्य के जिला-कांकेर के ब्लाक-नरहरपुर के ग्राम श्रीगोहान (चारामा) में पहुँची है वहां गाँव के बुज़ुर्ग राखन सिंह बता रहे हैं कि सरपंच सचिव के द्वारा हितग्राही सोमनाथ के यहाँ 2014 में समतलीकरण का काम 7 दिन तक किये थे उसका भुगतान नही हुआ है उसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन भी सरपंच,सचिव को दिया है फिर भी अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर इनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच @7879567764, C.E.O नरहरपुर@9424299510. गाँव में संपर्क@9111758719.
Posted on: Feb 18, 2018. Tags: RAKHAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत समस्या होती है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...
ग्राम-डुटापिपली, पंचायत-अमोदी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रुपेश सिंह सलाम बता रहे है कि उनके गाँव से आमाकोट तक रोड की बहुत समस्या है उसमे न तो मोरुम है न गिट्टी। पूरे गड्ढे है उसके कारण गाँव के लोगो को और स्कूल आने जाने वाले बच्चो को बहुत समस्या होती है और वहां गाड़ी मोटर का भी आना जाना नहीं हो पाता है और पैदल आना जाना पड़ता और इस समस्या को 10 वर्ष हो गया है रोड को बनवाने के लिए सरपंच सचिव के पास शिकायत किये है तो बना देंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है, कृपया फोन करें : सरपंच@9294451667, सचिव@7587731679, C.E.O.@9953924884, कलेक्टर@9425584388. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9754506938.
Posted on: Feb 17, 2018. Tags: RUPESH SINGH SALAM SONG VICTIMS REGISTER
महुआ कर फूल आमा भाजी कन्हैया सुग्घर लागथे रे...लोक गीत
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) थाना-चंदोरा, ग्राम-देवरी से कैलाश सिंह पोया एक लोक गीत सुना रहे हैं:
महुआ कर फूल आमा भाजी कन्हैया सुगर लागथे रे-
महुआ कर कूची आमा फूल मुनगा कर सुन्दर लगाथे रे-
बादल घडर-घडर घुडकाये मुनगा कर फूल झर जाये रे-
फागुन के महीना फका-फाके महुआ हर हमर गिरथे रे...
