स्वास्थ्य स्वर : नशे के प्रभाव को कम करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी नशे के प्रभाव को कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| यदि किसी को शराब का अधिक नशा लग गया हो| तो वे 50 ग्राम भुनी फिटकिरी, 50 ग्राम गुड़ और एक गिलास गुनगुना पानी लें| एक गिलास पानी में 5 ग्राम फिटकिरी डालकर उबालें, जब उबाल जाये तो 50 ग्राम गुड़ डाल दे, और नशा किये व्यक्ति को पिला दें| इससे लाभ हो सकता है| ये प्रक्रिया हर तीन घंटे में कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चेचक बीमारी का घरेलू उपचार-
सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतलाल श्रीमाली चेचक बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी, लौंग और कत्था सभी को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर लगायें| लाभ हो सकता है| दूसरा नीम की पत्ती को पीसकर लगाने से लाभ हो सकता है| जब चेचक की शुरुआत हो तब नीम के निंबोली को पानी के साथ पीसकर पिलाने से चेचक नहीं निकलती है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : अनंतलाल श्रीमाली@9179607522.
Posted on: Jun 22, 2019. Tags: ANANTLAL SHRIMALI HEALTH MP SAGAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जीवन में स्वस्थ रहने के लिये सभी को योग करना चाहिये...
ग्राम-छतैनी, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से देवेंद्र लोधी जीवन में योग के महत्व को बता रहे हैं| योग हमारे जीवन के लिये बहुत आवश्यक है| जो बच्चे अभी 16-18 वर्ष के हैं| प्रतिदिन सुबह योग करें| उसके बाद साफ़ सुथरा होकर दूध का सेवन करें| फूले चने खायें| दौड़ें | इससे शरीर का विकास होता है, और मजबूती आती है| मानसिक संतुलन रहेगा| शरीर स्वस्थ रहेगा| घरो में रहने वाली महिलाये जो शारीरिक मेहनत नहीं कर पाती उन्हें योग जरुर करना चाहिये| नहीं तो जल्दी बीमार पड़ जायेंगे| इसलिये योग करें और स्वास्थ्य रहें | देवेंद्र लोधी@9754649943.
Posted on: Jun 22, 2019. Tags: DEVENDRA LODHI HEALTH MP PANNA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : घुटनों में होने वाली दर्द के लिये लेप बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी घुटनों में होने वाली दर्द के लिये लेप बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| देशी शहद एक चम्मच, दालचीनी एक चम्मच और खाने वाला चूना आधा चम्मच लें| सभी को मिलाकर लेप बना लें, और गर्म कर लें| गुनगुना रहने पर दर्द वाले स्थान पर लगायें, और रुई रखकर मोटा कपड़ा बांध दें| उसमे हवा न लगे ऐसा बांधे | उसे 8-10 घंटे तक बंधे रहने दें| दिन में दो बार इस लेप का उपयोग कर सकते हैं| दूसरा बबूल के 5 दाने प्रतिदिन शहद के साथ पीसकर सेवन करें, लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सफेद दाग का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सफेद दाग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पहले 10 दिन तक दाग पर सुबह-शाम रुई से अल्कोहल लगायें| उसके बाद दाग हल्का गुलाबी हो जायेगा| उसके बाद 11वे दिन बावची की जड़ की छाल को बारीक़ पीसकर उसमे तिल का तेल मिलाकर रख लें| 50 ग्राम तीली का तेल और 30 ग्राम बावची की छाल का चूर्ण मिलाकर रख लें| और दिन में तीन बार रुई से लगायें| नीम का पंचाग का चूर्ण बनाकर एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सेवन करें| दवा का उपयोग करने से पहले संपर्क करें : एच डी गांधी@9111061399.
