Impact : साधन ख़त्म हो गया था, खाने की समस्या हो रही थी, अब व्यवस्था हो गयी है...

नयागाँव, फेस 2, सेक्टर 87 नोयडा, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से कलामुद्दीन बता रहे हैं वे बिहार के निवासी हैं, काम करने के लिये वहां गये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने के लिये जो साधन था ख़त्म हो गया है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, समय पर भोजन नहीं मिल पाता था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनके खाने की व्यवस्था हो गयी है इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9711744651. (165606)

Posted on: Apr 30, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY KALAMUDDIN NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली की सुविधा है लेकिन रोड की सुविधा नहीं है, (गोंडी में जानकारी)...

ग्राम-जुव्वी, पंचायत-ढोडराज, तह्सली-भामरागड, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कोलू सोमा नरोटी बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की सुविधा है लेकिन रोड की सुविधा नहीं है बरसात के दिनों में आने में बहुत दिक्कत होती है | उनके गाँव में 35 घर की बस्ती है | उनके गाँव में रोड को छोड़कर सारी सुविधाएँ है | कोरोना वायरस से बचने के लिए बहुत सारी सावधानियो का ध्यान रख रहे है हम लोग ऐसा वे बता रहे है | संपर्क नम्बर@9422180730.(165818)

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: GONDI CORONA BHAMRAGAD KOLU SOMA NAROTI

कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए उसके बारे में जानकारी (गोंडी में)...

ग्राम-जुव्वी, पंचायत-ढोडराज, तह्सली-भामरागड, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कोलू सोमा नरोटी बता रहे है कि अभी कोरोना वायरस के कारण कहीं भी नहीं जा रहे है घर पर ही रहते है | जब कुछ अर्जेंट काम आने से भामारागड जाते है | अभी लॉकडाउन के कारण जंगल में तेंदू, चार मिलता था उसके लिए भी वे नहीं जा पा रहे है | कोरोना से बचने लिए के लोगो को घर से बाहर नहीं जाने का सन्देश देते है | उससे सब लोग सुरक्षित रहे है | संपर्क नम्बर@9422180730.

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: GONDI CORONA KOLU SOMA NAROTI

घर में 6 सदस्य हैं लेकिन केवल एक व्यक्ति का राशन मिला है...

ग्राम-ओदरी, ब्लाक-पाली, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजेश बैगा पिता कुल्लू बैगा बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण सरकार लोगो को निःशुल्क राशन वितरण कर रही है, उसमे 1 सदस्य को एक माह के लिये 5 किलो दिया जाना है लेकिन उनको 6 सदस्यों के बीच में 2 माह का केवल 10 किलो मिला है, बाकि के 5 सदस्यों का राशन नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क सदस्यों के हिसाब से राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7803882381. सेल्स मैन@9575585129. सेकेट्री@8776885031.(165902)

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP PDS RAJESH BAIGA SONG UMARIA VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, पैसे ख़त्म हो चुके हैं, कृपया मदद करें...

कुत्तुर ग्राम, सर्विसिंग रोड, कोल्थू, चेन्नई (तमिल नाडु) से संतोष कुमार यादव बता रहे हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, वे 6 लोग हैं सभी ग्राम पर्सेल, जिला मंडला, मध्यप्रदेश के निवासी हैं, उनका कहना है कि उनके पास जो खाने के लिये था, वो ख़त्म हो चुका है, खाने की समस्या हो रही है, वे सब काम करने के लिये वहां गये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे लॉकडाउन में रह सकें : संपर्क नंबर / अंजू कुमार@7489672164, संतोष यादाव@6266374550. (165876)

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CHENNAI CORONA PROBLEM SANTOSH YADAV SONG TAMIL NADU VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »