क्यों समझते हो खुद को कमज़ोर मज़दूरों...
क्यों समझते हो खुद को कमज़ोर मज़दूरों
अपनी ताकत पर तुम करो गौर मज़दूरों
सृष्टि में तुम सूर्य की पहली किरण हो
रोशनी का तुम सुनहरा भोर मज़दूरों
काम रूपी घंटी का तुम गूँज हो
विकास रूपी पूजा का तुम एक ठौर मज़दूरों
धर्म दर्शन ज्ञान की उड़ती पतंगे
इन पतंगों की तुम्ही हो डोर मज़दूरों
तुम रहो चौकस तो बिलकुल ना बनेगी
शोषक रूपी भेड़ियों का कौर मज़दूरों
राह में ठोकर लगे हिम्मत न हारो
फिर करो कोशिश कोई पुरज़ोर मज़दूरों
Posted on: May 03, 2020. Tags: BHAGIRATHI VERMA
मज़दूर साथियों यह दुनिया आपकी है, आप हिम्मत न हारें, प्रकृति आपका साथ देगी...
दिल्ली से राजेश पाठक बोल रहे हैं मैंने अभी सीजीनेट में रीवा की बहन वन्दना शुक्ला की कहानी सुनी बहुत दुःख हुआ | मजदूर वर्ग देश का बल है, देश को चलाता है, कोरोना को देश में लाने वाला मजदूर नहीं है, आज मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, भूखे रहना पड़ रहा है, पैदल चलना पड़ रहा है, गेहूं के साथ घुन पिसने जैसी हालत आज मजदूरों की हो गयी है, अचानक लॉकडाउन होने से लोगो को परेशानी हो रही है, लॉकडाउन कितने दिनों तक हो सकता है, पता नहीं है, आज लोगो को धैर्य के साथ काम लेने की आवश्यकता है|मैं अपने मज़दूर साथियों से कहना चाहता हूँ यह दुनिया आपकी है आप हिम्मत न हारें | प्रकृति आपका साथ देगी | राजेश पाठक@9911444381
Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER
रव नाही आवय आना है जाना...ददरिया गीत-
ग्राम-सरइ, पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मुन्नी बाई एक ददरिया गीत सुना रही हैं:
रव नाही आवय आना है जाना-
गाना बजाना बियाहीया-
जी यानिहा भईया-
दोती ला केजी लगानी रे-
रव नाही आवय आना है जाना-
गाना बजाना बियाहीया...
Posted on: May 03, 2020. Tags: ANUPPUR MP SONG VICTIMS REGISTER YUGRAJ SINGH
लॉकडाउन में काम बंद हैं, राशन नहीं है, खाने की समस्या हो रही है...
हल्द्वानी मोड़, अलिवादीपुर, ग्रेटर नोएडा, जिला-गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) मो. सलीम बता रहे हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, परिवार में 6 सदस्य हैं उन्हें खाने की समस्या हो रही है, लॉकडाउन के कारन काम बंद है, काम कर नहीं पाते हैं जिससे राशन की व्यवस्था नहीं हो पाती है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8527683183. (166146)
Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR GRETAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
खाने को खाना नहीं और किराये के लिये पैसे नहीं है, इसलिये पैदल घर जा रहे हैं, मदद करें-
ग्राम-ढोसांगवी, बस्ती-पासंगे, पोस्ट-शिरूर, पुणे, पिन कोड 412208 (महाराष्ट्र) से वंदना शुक्ला पति अरुणेंद्र शुक्ला जो मध्यप्रदेश राज्य के रीवा जिले के रहने वाली हैं, वहां राशन नहीं मिल रहा है भोजन की व्यवस्था नहीं हो रही है, जिस जगह वे रह रही हैं वहां 50 लोग अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं, किसी के पास खाने की व्यवस्था नहीं है और मकान किराया देने की समस्या है, सभी परेशान हैं इसलिये लोग पैदल अपने गाँव जा रहे हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9522276087. (166231)
