अजब खेल है मेरे देश का, दलाली करने वाला इंसाफ पता है...कविता-
कानपुर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई आज की परिस्थिति के बारे में एक कविता के माध्यम से बता रहे हैं :
अजब खेल है मेरे देश का-
दलाली करने वाला इंसाफ पता है-
न्याय की गुहार करने वाला बेमौत मारा जाता है-
काला कोट आडर-आडर करता हैं-
और अपराधी बेकसूर हो जाता है...
Posted on: Apr 28, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दस्त का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सौंफ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, बेल का गुदा 50 ग्राम सभी को इकठ्ठा कर लें| सौंफ और जीरा को अलग-अलग भूनकर रख लें| उसके बाद पीसकर चूर्ण बना लें| आखरी में उसमे बेल का गूदा और नमक मिलाकर रख लें| यदि दस्त ज्यादा हो रहा हो, तो एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में तीन बार सेवन करें | कम होने की स्थिती में दिन में दो बार पानी या मठा के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| दाल चावल की खिचड़ी का भी सेवन कर सकते हैं | इसके अलावा ORS का घोल भी ले सकते हैं| ORS घोल बनाने के लिये, एक चुटकी नमक, पांच चम्मच शक्कर और आधा नीबू निचोड़कर एक लीटर पानी में उपयोग कर सकते हैं | इसे 24 घंटे के अंदर ही ख़त्म कर देना चाहिये| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मम्मी मम्मी नहला दो, कंगी कर दो तेल लगा दो...बाल कविता-
ग्राम-गुमडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सरदेई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं | एक बाल कविता सुना रहे हैं :
मम्मी मम्मी नहला दो-
कंगी कर दो तेल लगा दो-
जल्दी करदो, जल्दी करदो-
आंगनवाड़ी जायेंगे, तब तो शिक्षा पायेंगे-
लड्डू खाकर आयेंगे...
Posted on: Apr 28, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR POEM SARDEI SONG VICTIMS REGISTER
आमा गोना गोना ओ तरी रे दे मोना...गीत-
ग्राम-हलवा, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमारी दसमी ग्रामीण महिलाओ के साथ एक गीत सुना रही हैं:
आमा गोना गोना ओ तरी रे दे मोना-
गोदेली रे सैवाना कोदली रे वो-
समाके नवाना हा तरी रे वे मोना-
आमा गोना गोना ओ तरी रे दे मोना-
गोदेली रे सैवाना कोदली रे वो-
समाके नवाना हा तरी रे वे मोना...
Posted on: Apr 28, 2019. Tags: BASTAR CG DARBHA KUMARI DASHAMI SONG VICTIMS REGISTER
सुन तो मेरी, प्यारी लाड़ली, कुसंगत में जबे मत न...गीत-
ग्राम-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलदेव कुमार कवासी एक गीत सुना रहे हैं :
सुन तो मेरी, प्यारी लाड़ली-
कुसंगत में जबे मत न-
आत्मा में दाग लगावे मत न-
ओम हरी ओम-
ये काया तेरी सोना वरनिम-
सोने में कंकड़ लगावे मत न...
