हमारे गाँव के स्कूल में मध्यान्ह भोजन और छात्रवृत्ति में अनियमितता, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है

रामकुमार टेकाम ग्राम-पहसीलखार, पंचायत-भेडागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला- कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से आरोप लगा रहे हैं कि उनके गाँव की प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन और छात्रवृत्ति में अनियमितता की जा रही है | इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारीयों को आवेदन दे चुके हैं पर कोई अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं | सीजीनेट के श्रोतागणों से इस समस्या को सहयोग करने के लिए मदद करने की अपील कर रहे हैं उनका अनुरोध है कि कृपया DEO@9893095972 CEO@9009728065, BEO@18002331249, Collector@9424244617, SDM@9407795476 को फोन कर दबाव डालें और हमारे बच्चों के भविष्य संवारने में मदद करे. रामकुमार टेकाम@9009643179

Posted on: Feb 24, 2017. Tags: Rajkumar Tekam

7 दिन से रोज़ 5 किमी दूर राशन दुकान जा रही हूँ, राशन नहीं मिला कृपया अधिकारी को फोन करें...

ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम बता रही हैं कि पिछले सात दिनों से उचित मूल्य की दुकान पर रोज़ जा रहे है लेकिन वहां के अधिकारी ये कह कर राशन नहीं देते कि आज सिस्टम नहीं चल रहा या फिर लाइट नहीं हैं और फिर बाद में कहते हैं कि राशन ख़त्म हो गया. इनका कहना है कि राशन दुकान घर से पांच किलोमीटर दूर है आने जाने में बहुत समस्या हो रही है और समय पूरा हो जाने के बाद भी इस महीने का राशन नहीं मिल रहा है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया गाँव के सरपंच@9009159712, सचिव@9617217431 को फोन कर दबाव डालें. गीता@7694867194

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

नवा नवा कन्या ला लेआवा रे संगी देखे आवा रे...मडवा विवाह गीत

गीता टेकाम ग्राम- डूमाढाड पोस्ट-गोविन्दपुर जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से सरगुजा इलाके का एक पारम्परिक विवाह गीत सुना रही हैं:
नवा नवा कन्या ला लेआवा रे संगी देखे आवा रे-
नवा नवा कन्या ला लेआवा रे संगी देखे आवा रे-
हरदी रंगल कन्या ला ले आवा रे संगी देखे आवा रे-
हरदी रंगल कन्या ला ले आवा रे संगी देखे आवा रे-
आज रति दादा कर मडवा में नच धूरा उड़ा देवो रे-
आज रति जुमा नचा होबो जी काल बिदा हो जाही रे-
नवा नवा कन्या ला लेआ रे संगी देखे आवा रे-
नवा नवा साड़ी ला पिंद कला रे बड़े सुघर दिखे ला-
भोवौजी के देख दादा मुटुक चलेला रे बड़े सुघर दिखे ला-
आज रति सुमा नचा हो भोवौजी काल बिदा हो जाहि रे...

Posted on: Feb 09, 2017. Tags: Geeta Tekam

दिल लगा लिया है, दिल लगा लिया है...गोंडवाना गीत

ग्राम-निवसा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मेवालाल टेकाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
गजब की दुनिया बनी है की-
जरा सोचे इस जहाँ पे रहने वाले-
अरे कल हम तुम नहीं रहेंगे-
गोंडवाना में दिल लगा ले-
दिल लगा लिया है, दिल लगा लिया है-
मैंने गोंडवाना से, मैंने गोंडवाना से-
मेरे अंग-अंग में दूध है गोंड का-
मेरे कण-कण में दूध है गोंड का-
अन्न खाया है मैंने गोंडवाना का-
दिल लगा लिया है...

Posted on: Jan 28, 2017. Tags: MEWALAL TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

हे सरगुजा कडरमा नीलकंठा घनगोर सरगुजा कडरमा...सरगुजिया गीत

ग्राम-धूमाधाड़ पारा कर्चोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम एक गीत सुना रही है:
हे सरगुजा कडरमा नीलकंठा घनगोर सरगुजा कडरमा-
तोके कंठा घड़े सगा मुखे माया लागे-
हे कहाँ कर डांग डूरा हे कहाँ कर बन सिरे-
हे सरगुजा कडरमा नीलकंठा घनगोर सरगुजा कडरमा...

Posted on: Jan 14, 2017. Tags: Geeta Tekam SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »