सहकार रेडियो : कहानियों का कारवां ( खून का रिश्ता)
नमस्कार दोस्तो सीजीनेट पर आप सहकार रेडियो का कार्यक्रम “कहानियों का कारवां” में आज सुनिए भीष्म साहनी की कहानी “खून का रिश्ता”| आवाज़ है मुंबई से गीता चौबे की| जो कि रंगकर्म और अभिनय के क्षेत्र से जुडी हैं| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने| ये कर्यक्रम https://www.sahkarradio.com/ से लिया गया है|
Posted on: Aug 09, 2021. Tags: SAHKAR RADIO SONG
क्योंजीमल और कैसे-कैसलिया... भाग 3
बच्चों, बाल चौपाल में सुनिए कहानी “क्योंजीमल और कैसे-कैसलिया” | इसे कई भागों में बांटा गया है| सभी कड़ियाँ आगे क्रमशः प्रसारित की जाएंगी| कहानी लिखी है सुबीर शुक्ला ने और आवाज़ है जयपुर राजस्थान से सुनीता जी की| इस पुस्तिका को प्रकाशित किया है “नेशनल बुक ट्रस्ट, इण्डिया” ने|
https://youtu.be/QqoDm_n3syI
Posted on: Aug 06, 2021. Tags: RADIO SAHKAR
सहकार रेडियो: विचार यात्रा: साहित्य कैसा हो? -प्रेमचन्द....
श्रोताओं, सहकार रेडियो पर आज की “विचार यात्रा” होगी साहित्य सृजन के बारे में मुंशी प्रेमचन्द के विचारों के साथ। साथियो कहा जाता है कि बेहतर ज़िन्दगी का रास्ता बेहतर किताबों से होकर जाता है| और किताबों के साथ का ये सफ़र बिना साहित्यिक किताबों के कहां पूरा होने वाला है। तो जब हम बेहतर किताबों का चुनाव करने जाएं, और हमें यह मालूम रहे कि प्रेमचन्द इस बारे में क्या सोचते थे, तो कितना अच्छा हो| सुनिए प्रेमचन्द अच्छा साहित्य किसे मानते थे।
आवाज़ है साथी गीता चौबे की|
https://www.sahkarradio.com/chart/sahitya-kaisa-ho-premchand/
https://youtu.be/nNjEU0tXZhc
Posted on: Aug 05, 2021. Tags: SAHKAR RADIO
सहकार रेडियो: तरक़ीब खेल की बाल चौपाल (कहानी)
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे कहानी “तरक़ीब खेल की”| इसे अपनी आवाज़ दी है आईआईटी दिल्ली की शोध छात्रा तनूजा निगम ने | कहानी के लेखक हैं पवन चौहान और इसे हमने लिया है अनुराग ट्रस्ट की त्रैमासिक बाल पत्रिका “कोंपल” से| ध्वनि सम्पादन किया है साथी शिल्पी ने| अपनी प्रतिक्रिया हमें यूट्यूब चैनल या फेसबुक पेज के कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर दें|
https://www.sahkarradio.com/
https://www.youtube.com/
Posted on: Aug 04, 2021. Tags: SAHKAR RADIO
सहकार रेडियो : गागारिन बाल चौपाल (घुमक्कड़ों के किस्से)
सहकार रेडियो ‘जनसहकार ट्रस्ट’ का एक उपक्रम है| यह पूरी तरह अव्यावसायिक है और केवल आम जन के सहयोग/सहकार के दम पर संचालित होता है। हमारा उद्देश्य प्रगतिशील, जनवादी व तार्किक-वैज्ञानिक अंतर्वस्तु वाली लिखित सामग्रियों और बहसों-चर्चाओं-विचारों को ऑडियो (और कुछ वीडियो) फॉर्म में लोगों तक ले जाना है| इस प्रक्रिया में हमारी कोशिश होती है कि कविताओं/ लेखों/ कहानियों आदि के प्रसारण से पूर्व हम रचनाकारों/ लेखकों/ प्रकाशकों से अनुमति लें| हम उन सभी के आभारी हैं, जिन्होंने प्रसारण की अनुमति दी| यदि किसी कारणवश अनुमति ले पाना संभव नहीं हो पाता, तो स्त्रोत/लिंक का उल्लेख किया जाता है| इसके बावजूद किसी के द्वारा इस सन्दर्भ में आपत्ति दर्ज कराई जाती है, तो सहकार रेडियो के पटल से वो सामग्री हटा ली जाएगी| आशा है आपका सहयोग प्राप्त होगा|
https://youtu.be/Kov-6srRNws
https://www.sahkarradio.com/chart/vichar-yatra_about-justice-premchand/
