पीड़ितों का रजिस्टर : 2011 में नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...

जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से कोलूराम पिता मासा, बता रहे हैं, फोरेस्ट में काम करते थे फिर नक्सली लोग मुखबीरी करते हैं कर के गांव में उन्हें बहुत मार पिट किये| फिर वे लोग 2011 में अपना गांव छोड़कर शांतिनगर नारायणपुर में रह रहे हैं, वहां से आने के बाद उन्हें सरकार की उन्होनें रिपोर्ट दिए थे| फिर उन्हें तीस हजार सहयोग राशी मिला सरकार के तरफ से और उसके आवला कुछ नहीं नहीं मिला हैं रहने के लिए घर या पट्टा नही बना सरकार तरफ से कुछ उमीद रखे थे| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407626022.

Posted on: Mar 01, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYNPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में काम करते थे, कुछ परेशानी के कारण आत्मसमर्पण किया...

ग्राम-गुडरीपारा नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछिम पोयाम जी बता रहे है ये पहले नक्सली संगठन में शामिल थे और कहीं वर्षों तक काम किया| इन्होंने नक्सलियों के साथ काम करते हुए ठीक नहीं लगा इस कारण से से इन्होंने कमेटी के सदस्यों से इजाजत लेकर घर वापस आ गए| आने के बाद पुलिस वालों ने इन्हे पूछताछ के लिए ले गए और बाद में इन्होंने खुद को आत्मसमर्पण किया|इनके नाम पर सहायता राशि के रूप में 8 लाख रुपये दिए जाने थे किन्तु 2 लाख रुपये ही मिले|इनको सरकारी सहायता के रूप में डीआरजी का पद मिला है|इनका आगे कहना है नक्सली और सरकार के बीच शांति वार्ता होन चाहिए परंतु नक्सलियों की सोच अलग है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8103229853.

Posted on: Feb 26, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SURRENDER VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2006.को अपना गाँव छोड़कर आये हैं...

ग्राम-कुतुल,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पगनी वड्डे बता रही हैं कि 2006.को अपना गाँव छोड़कर आये हैं| उस समय गाँव में उनके भाई के साथ माओवादी मारपीट करते थे और काम भी नहीं करने देते थे| अपना काम छोड़कर उनका काम करना पड़ता था वैसे ही उनको गाँव में रहने के लिए बहुत दिक्कत हो रही थी | इसीलिए अपना गाँव को छोड़कर नारायणपुर कुम्हार पारा भागकर आये हैं| रहने के लिए सरकारी से कुछ जमीन मिली है ,उस जमीन में एक छोटा सा अपना घर बना लिया है| उनकी मांग हैं कि उनके भाई को सरकारी नौकरी मिले| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|9407638988.

Posted on: Feb 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYNPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2011 में नक्सलियों ने उनको गांव से भगा दिए डर से आना पड़ा...

विजय पोटाई, पिता बलदेव पोटाई ग्राम पंचायत-मुराहपदर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं 2011 में नक्सलियों ने उनको गांव से भगा दिए। उनका हर बात मानना पड़ता था। बहुत परेशानी होती थी। वर्तमान में शांतिनगर नारायणपुर में रह रहे हैं। उन्हे सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नहीं मिला है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6268666734.

Posted on: Feb 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2013 में आत्मसमर्पण कियें...

ग्राम-नेलनार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) विशेन जूरी, मंगलराम जूरी बता रहे हैं पहले नक्सली संगठन में काम करते थे| वहां बहुत परेशानी भी बहुत होती थी| फिर उन्हें पकड़ कर लायें और 2013 में आत्मसमपर्ण कराये| वर्तमान में बीजापुर में आकर रह रहे हैं| सरकार के तरफ से उन्हें नौकरी मिलने वाला था लेकिन आज तक नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8778780055.

Posted on: Feb 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »