आंगनवाडी कार्यकर्ता बच्चो के पोषण आहार को अपने मवेशी को खिला देती है, कृपया जांच करें...
ग्राम बितरी पंचायत-दुआरी, पोस्ट-उमरी गोविन्दपुर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश पाल बता रहे है कि आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 3 नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही है, और न ही किसी भी योजना का लाभ दिया जा रहा है, पोषण आहार संचालिका अपने मवेशियों को खिला देती है, आगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम पूजा पाल है जो की अपनी मनमानी चला रही है, जब कोई हितग्राही पोषण आहार की मांग करता है तो वह दुर्व्यवहार करती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया महिला बाल विकास अधिकारी रणवीर सिह@9229034662, S.D.M माला त्रिपाठी@9425186413, सीईओ जिला पंचायत रीवा@9425636535 को जांच के लिए फोन करें. राजेश@8120359198
Posted on: Mar 03, 2017. Tags: RAJESH PAL SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पशुओं के हड्डी जोड़ने की जड़ी-
ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेश आयाम बोल रहे है कि गाय, बैल, भैंस आदि पालतू पशुओं का यदि पैर टूट जाता है तो आप को डाक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है उसको जोड़ने के लिए जंगली जड़ी का नाम बता रहे है, हरसंगार, हडजोड, डेरियाबावर, गुडूजेर, जलबावर ये सब जंगली जडियां हैं जो जंगलों में पाई जाती हैं इन जडियो को पीसकर पैर में लगा दे और उसके पट्टी बाँध दे, 15 दिनों के बाद बैल धीरे-धीरे चलने लगता है| वे कह रहे हैं कि आदिवासी किसान इन जड़ियों को लाकर अपने घर में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए राजेश आयाम@8224850210
Posted on: Feb 23, 2017. Tags: RAJESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का ट्रांसफार्मर तीन महीने से खराब है कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर हमारी मदद करें...
ग्राम-मलेवर, तहसील+थाना-नवगढ़, जिला-चंदोली (उत्तरप्रदेश) से राजेश बात कर रहे हैं आज उनके साथ में गाँव के साथी परमात्मा, श्रवण कुमार, जयप्रकाश और उदय प्रताप हैं जो बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की बहुत समस्या है पिछले तीन महीने से इनके गाँव का ट्रांसफार्मर ख़राब पड़ा हुआ है जिसके कारण पूरे गाँव के लोग तीन महीने से अंधेरे में रह रहे हैं| इसकी शिकायत इन्होने अपने गाँव के प्रधान से किया था तो उन्होंने हाँ लगा देंगे बोले थे लेकिन अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा है | राजेश सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि आप कृपया चंदौली जिला अधिकारी@9454417576 को फोन कर दबाव डालें जिससे इन ग्रामीणों की मदद हो सके . राजेश@ 9519721415
Posted on: Feb 06, 2017. Tags: RAJESH SONG VICTIMS REGISTER
मोहब्बत को वे आसरा दे रहे है...गजल गीत
ग्राम-जगरिया, पोस्ट-सिकंदरपुर, ब्लॉक-चकिया, जिला-चंदोली (उत्तरप्रदेश) से राजेश कुमार एक गजल गीत सुना रहे है:
मोहब्बत को वे आसरा दे रहे है-
चाहत को हाय वो क्या दे रहे है-
मोहब्बत को व आसरा दे रहे है...
Posted on: Feb 04, 2017. Tags: RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
नरेगा में ८५ तालाब बनाने का पैसा आया था २५ ही बने हैं बाकी का पैसा अधिकारी खा गए: आरोप...
ग्राम बनियावन, ग्राम पंचायत जोलाडिहा, प्रखंड हंटरगंज, जिला चतरा झारखण्ड से राजेश कुमार के साथ उपस्थित है किशोर गंज्हू जो बता रहे हैं कि उनके ग्राम में नरेगा के तहद ८०-८५ डोभा ( तालाब) निर्माण करने के लिए पैसा आया था जिसमे से 20-25 वर्तमान में मौजूद है और बाकी का निर्माण फाइल पर ही कर दिया गया है । वे आरोप लगा रहे हैं कि स्थानीय अधिकारी इस राशि को गबन कर लिए हैं और इसकी जांच होनी चाहिए । वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं कि आप अधिकारी से बात करें। जिला पदाधिकारी@09470197499. समस्या के संबध में अधिक जानकारी के लिए@09833343178 पर संपर्क करके ले सकते हैं । राजेश@9835539196
