उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली रसोई गैस हम किसी ग्रामीण को अभी तक नही मिला...
ग्राम-तिलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अंधरी बाई बता रही है सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली गैस व चूल्हा एक भी परिवार को नही मिला है, जबकि योजना को कई साल हो गये है| आस-पास गाँव में मिल गया है. जब योजना का लाभ अन्य ग्रामीणों को मिल रहा है, तो हम गरीब परिवारों को क्यों नहीं, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है|
कृपया उज्वला योजना के तहत मिलने वाले लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: पंचायत पदाधिकारी@9109560519. विधायक@ 9522898888. सम्पर्क@9165801397.
Posted on: May 28, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या, हम नदी के झिरिया से पानी ला रहे है, कृपया मदद करे...
चाटा, ग्राम-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से फूलसिंह धुर्वे, प्यारेलाल, तिहारसिंह, बिस्तुर गोरेलाल पानी की समस्या के बारे में बता रहे है, बोरिंग (हैंडपंप) है लेकिन गर्मी में पानी नही रहता है, सूख जाता है. अभी नदी में झिरिया बनाकर पानी ला रहे है, लेकिन झिरिया में भी गर्मियों के दिनों में पानी कम हो जाता है|यहाँ करीबन 15-20 परिवार रहते है, यहाँ पर बोरिंग भी करवाया गया है, लेकिन पानी नही निकला, पानी की बहुत समस्या रहती है, कृपया हमारे यहाँ पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E विभाग@
9893883154, S.D.M@7587202092. माणिकपुरी@9407958035.
Posted on: May 27, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER
3 साल से राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन कर रहे, कोई नही सुन रहा, कृपया मदद करे...
ग्राम-तिलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अन्धरु बता रहे है, राशनकार्ड नही है. तीन साल से नहीं बना हैं, पंचायत में सरपंच और सचिव को आवेदन दिए हैं पर हाँ बोलते है, लेकिन इस ओर ध्यान ही नही देते, अभी मजदूरी कर गुजारा कर रहे है और हर सामान बाज़ार से अधिक दाम में खरीदना पड़ता है जिससे आर्थिक हालत बहुत खराब है . अगर राशनकार्ड बन जाता तो सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल जाता, इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे:सचिव@9109560519, सरपंच@9644741264. संपर्क@9617396624.
Posted on: May 26, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे हैंडपंप से गन्दा पानी निकलता है, महक आती है, खाना बनाने पर काला हो जाता है...
ग्राम-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ननकी, दुर्सियाबाई बता रहें हैं, कि गाँव के हमारे पारा में जो हैंडपंप है उससे गंदा पानी निकलता हैं, खाना बनाते है तो काला हो जाता है, यहाँ का पानी कोई नही पीते है, हैंडपंप के पानी से गन्दी महक भी आती है| अभी दूर से पानी लाते हैं, इस समस्या के समाधान के लिए कई बार संचिव सरपंच को शिकायत किये, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें हैं| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया नलकूप लगाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर के मदद करे: P.H.E@9893883154, सरपंच@ 9109560519. सम्पर्क@9617496624.
Posted on: May 25, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
गिनती नही आती, मेरी माँ को यारो, मैं एक रोटी मांगता हूँ, वह हमेशा दो ही लेकर आती है...कविता
ग्राम-कूकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)से मिथिलेश माणिकपुरी एक कविता सुना रहे है:
गिनती नही आती, मेरी माँ को यारो-
मैं एक रोटी मांगता हूँ, वह हमेशा दो ही लेकर आती है-
जन्नत का हर लम्हा दीदार किया था, गोद में उठाकर जब माँ ने प्यार किया था-
सब कह रहे थे आज माँ का दिन है, वो कौन सा दिन जो माँ के बिन है-
सन्नाटा छा गया बटवारे के हिस्से में, जब माँ ने पूछा मै हूँ किसके हिस्से में-
इस बार मुक्मल तलाश ही लूँगा, पता नही गम छुपाकर हमारे माँ बाप कहा रखते थे...





