हमारे गाँव में 6 हैण्डपम्प है लेकिन एक भी हैण्डपम्प ठीक नहीं है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते हैं...
ग्राम-तारलकट्टा, ग्राम पंचायत-गोंडबिनापाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अनवर, धन्नू और रमया वट्टी बता रहे है कि उनके गाँव में 6 हैण्डपम्प हैं उसमे से एक भी हैण्डपम्प सही नहीं है एक हैण्डपम्प ठीक होता है तो दूसरा हैण्डपम्प ख़राब हो जाता है| हम लोगो को दूसरे पारे से पानी लाना पड़ता है जिसमे 60 मकान है और 450 जनसख्या है उसके लिए उन्होंने पंचायत और तहसील ऑफिस में आवेदन किये है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्पो को ठीक करवाने में मदद करें: P.H.E.@9425569253. संपर्क सरपंच शंकर वट्टी@9424268523.
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: ANVAR CHHATTISGARH DHANNU HANDPUMP KANKER RAMYA WATTI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: खाद वाला धान खाकर लोग बीमार पड़ रहे, पहले ऐसा नहीं था: 90 वर्ष की गीलोबाई...
ग्राम-माड़ पखानजुर, पंचायत-उलिया, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ गाँव की 90 साल की बुज़ुर्ग महिला गीलो बाई हैं वे पने जीवन के बारें गोंडी भाषा में उनको बता रही हैं कि पहले ज़माने में शुद्ध खाना मिलता था, जंगल में बहुत सारी वनस्पतियां जैसे कन्दमूल, फल आदि भी मिलता था जो आज नहीं है | वे कह रही हैं कि पहले के समय में हम लोग कम बीमार पड़ते थे खुद मेहनत करके खाते थे और कोदो कुटकी की बहुत ज्यादा कमाई होती थी और कई किसानों के घरों में अनाज हुआ करता था पर अब खाद वाला धान मिलता है जिससे लोग बीमार पड़ रहे है और परेशान हैं | उस भोजन में स्वाद भी होता था अभी के भोजन में स्वाद भी अच्छा नहीं है...
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CHHATTISGARH GEELO BAI GONDI KANKER VANANCHAL SWARA
खून अपना बहाते हैं देखो, क्या प्यार है उनको वतन से...देशभक्ति गीत
ग्राम पंचायत-मेडो, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अंबिका दीवान, दिव्या जैन और श्वेता गावड़े एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
सजनी है दूर सजन से, भंवरे हैं दूर चमन से-
खून अपना बहाते हैं देखो, क्या प्यार है उनको वतन से-
जवानो का कूचकर दामन है, कयामत का आलम है-
भारत की सरहद पर है, गम ना के गजब का मंजर-
सब अपने वतन के खातिर, बांधे हैं कफन को सर पर-
भारत की कसम है हमको, हिम्मत न कभी हारेंगे...
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: AMBIKA DIWAN CHHATTISGARH KANKER RANO WADDE SONG VICTIMS REGISTER
एक साल पहले शौचालय का निर्माण किया, उसके लागत और काम का पैसा अभी तक नहीं मिला...
ग्राम-उलिहा, प्रखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बुधुराम वड्डे और दोबेराम नरोटी बता रहे है कि एक साल पहले उन्होंने शौचालय का निर्माण कराया लेकिन आज तक लागत का पैसा नही मिला और न काम करने का पैसा दिया है, इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये और आवेदन भी किया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नही हुई, इसलिए साथी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर लागत का पैसा दिलाने में मदद करे. गाँव में शौचालय तो बन गए हैं पर ऐसे ही कई लोगों को लागत और काम करने का पैसा अब तक नहीं मिला है : दलसू उसेंडी सचिव@9406157325. C.E.O.@07880231393.
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: BUDDHRAM WADDE CHHATTISGARH KANKER SONG TOILET PAYMENT VICTIMS REGISTER
टेंगया वाले टेंगया ला दर के कंधा मा ओला ला सजावत हे...गोंडवाना गीत
ग्राम-पंजीडर से आलोक प्रताप सिह आयाम छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
टेंगया वाले टेंगया ला दर के कंधा मा ओला ला सजावत हे – कंधा मा ओला ला सजावत हे – धनि वाले धनि ला दर के तेल ला ओला लगावत हे-
तेल ला ओला लगावत हे – जागात हे जगात हे जी – पावन गढ गढया-
ओदे जागात हे – जागात हे जगात हे जी-
पावन गढ गढया...


