मेरा आवास नहीं आया है, सरपंच सचिव को बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-कमको, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ संतोष कुमार धुर्वे अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह बैगा बाहुल्य गाँव में रहते हैं, जहाँ 60-65 घर कि बस्ती हैं | उनका आवास नहीं आया है | आवास के लिए पंचायत में सरपंच सचिव के पास कई बार आवेदन दिए थे तो हाँ बोलते है और फिर कोई ध्यान नहीं देते है | बहुत परेशान हो गए है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें: कलेक्टर@6266562658. CEO@7089659087. सतोष कुमार धुर्वे@9302029841. (170223) NP

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM AWAS SANTOSH KUMAR AHIRWAR SANTOSH KUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

मैंने कई बार आवेदन किया लेकिन आज तक आवास का लाभ नहीं मिला, कृपया मदद करें...

ग्राम-टांकीटोला, पंचायत- खमरौध, जिला- अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ मानकुंवर सिंह अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वे कह रहे हैं, पंचायत में सभी का आवास बन रहा है लेकिन उन्हें शासन की ओर से आवास की सुविधा नहीं दी जा रही है | उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन भी किया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है | वह बहुत परेशान हैं, कच्चे मकान में रहते हैं | इसीलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें: सरपंच@9165520567. सचिव@8959051940. संपर्क व्यक्ति संतकुमार धुर्वे@8815711686. (168931) NP

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: ANUPPUR MP AWAS PROBLEM SANTKUMAR DHURVE MARU KUNVAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

अलथ कलथ मादर बाजे हाय रे सरगुजा नाचे...गीत-

ग्राम पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मनबासो सांडील्य और भगवती सूर्यवंशी एक सरगुजिहा गीत सुना रहे हैं:
अलथ कलथ मादर बाजे हाय रे सरगुजा नाचे-
कहां के करम डार कहां के मदरिया-
सिकड़ी जोराइ के संगे नाचत थे जहुरिया-
हाय रे सरगुजा नाचे...

Posted on: Mar 04, 2019. Tags: BHAGVATI SURYAWASHI CG PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हम 11 लोगों ने फरवरी 2018 में इंदिरा आवास में 17 दिन काम किया, आज तक पैसा नही मिला है...

भुकभुका पारा, पंचायत-मगुर्दा, पोस्ट-सेमर दर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर,(छत्तीसगढ़) से धंसू पतराज मरकाम को बता रहे है कि फरवरी 2018 में इंदिरा आवास का काम ठेकेदार के द्वारा 120 रूपये के दर से लगभग 11 लोगों ने 17 दिन काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नही मिला है भुगतान मांगने पर अगले हफ्ते करके टाल रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मजदूरी भुगतान दिलाने में मदद करें: सरपंच@9009449350, ठेकेदार@7024599930, ब्लॉक C.E.O@7693915855. संपर्क नम्बर@9111896761. पतराज मरकाम@8085693745

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: AWAS BILASPUR CG DHANSU HINDI INDIRA PAYMENT SONG VICTIMS REGISTER

पारम्परिक वैद्य सम्मलेन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले वन औषधियों का उपयोग बढ़ाना

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) से दो दिवसीय राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मलेन में शामिल हुए वैद्य निर्मल कुमार अवस्थी बता रहे हैं कि आज दो दिवसीय राज्य स्तरीय पारम्परिक वैद्य सम्मलेन का यह दूसरा और आखरी दिन है, वहां पर लगभग 13 जिलो से वैद्य उपस्थित हुए हैं, सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य प्राचीन चिकित्सा पद्धति का लोक व्यापीकरण करना है, लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले वन औषधियों का उपयोग करें, यह सम्मलेन छतीसगढ़ राज्य पादप बोर्ड और राज्य सरकार के सहयोग से कराया गया, जिसमे अध्यक्ष रामप्रताप सिंह और उपाध्यक्ष एच.बी.शर्मा, क्षेत्रीय विधायक और कई अधिकारी शामिल हुए | एच डी गांधी@9111061399

Posted on: Aug 06, 2018. Tags: DONGARGARH CHHATTISGARH HD GANDHI NIRAMAL KUMAR AWASTHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »