पहले कहती है बहू, मै तुमसे एक बात कहूं, मै जब तक घर में रहूं...कविता-
ग्राम सिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक कविता “घर की बात” सुना रहे है:
पहले कहती है बहू, मै तुमसे एक बात कहूं, मै जब तक घर में रहूं-
तुम एक काम किया करो, मेरे सामने अपनी सास से मत लड़ा करो-
जब तुम लोग लड़ती हो, एक दूसरे को भला बुरा कहती हो-
मै घबरा जाता हूँ, रोकना चाहता हूँ पर रोक नही पाता हूँ-
वो तुम्हारी सास है लड़ाई में पास है-
ये जब से आई है इसका काम लड़ाई है...
Posted on: Aug 16, 2018. Tags: BILASPUR CHHATTISGARH KAMATA PRASAD SHARMA POEM SONG VICTIMS REGISTER
9 अगस्त 2018 दिन गुरूवार, विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण -
ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि 9 अगस्त 2018, दिन गुरूवार को पेंड्रा से 12 किलोमीटर दूर धनपुर धोभर जगह में देबी चौरा के सामने विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम रखा गया है, जिसमे अपने सामूहिक समस्याओं और उनका निवारण कैसे किया जा सकता है इस पर चर्चा होगी, रात्रि जागरण हेतु गोंडवाना के प्रमुख कलाकार भानु रंगीला द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जिसके लिए वे सभी श्रोताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित कर रहे हैं : संपर्क नम्बर@8085693745.
Posted on: Aug 04, 2018. Tags: BILASPUR CULTURE PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken village handpump got repaired after reporting on CGnet...
विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मुनिनाथ बता रहे है कि उनके गाँव के दोनों हैण्डपम्प ख़राब थे उसमे से एक को बना दिए थे पर उसके बाद आंगनवाडी के हैण्डपम्प में बहुत भीड़ हो जाता था तो बच्चो को पानी नहीं मिल पा रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये तो रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो जनवरी माह के 4 तारीख को हैण्डपम्प को बना दिए है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. मुनिनाथ@9165820084.
Posted on: Jan 22, 2018. Tags: HANDPUMP MUNINATH BILASPUR SONG VICTIMS REGISTER WATER
Bultoo (Bluetooth) Radio from Bilaspur in Chhattisgarhi language: 7th April 2017...
Today Ram and Sanjay are presenting Bilaspur Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi language from Chhattisgarh in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 07, 2017. Tags: BILASPUR RAM SANJAY SONG VICTIMS REGISTER
मैं एक औरत हूँ, मुझे भी आज़ाद होकर चिड़ियों की तरह उड़ना पसंद है...
मैं एक औरत हूँ
मुझे भी आज़ाद होकर चिड़ियों की तरह उड़ना पसंद है
आज मैं परेशान हूँ ,
रस्ते में चलते वक़्त , काम पे जाते वक़्त
मुझे दर का आभास होता है
मैं एक इंसान हूँ
मुझे भी रात की ठंडी हवाओं में रास्ते पर घूमना अच्छा लगता है
पर मैं डरती हूँ
रात में निकलने से।
मैं एक औरत ,एक इंसान हूँ
मुझे भी दोस्त बनाना अच्छा लगता है पर मैं डरती हूँ दोस्त बनाने से
मैं सोचती हूँ , क्यों डरूं ?
वो भी सिर्फ इसलिए की मैं एक औरत हूँ ?
नहीं अब नहीं, नहीं डरूंगी अब मैं
क्योंकि मैं एक औरत, एक लड़की हूँ
मैं निकलूंगी सड़क पर
मैं बनाउंगी दोस्त
खुद पर एक विश्वास रखकर
क्योंकि मैं जानती हूँ मैं बदल रही हूँ अपने आपको
पर तुम नहीं
मैं लडूंगी उनके खिलाफ जो मुझे
डरने पर मजबूर करते हैं
