चुटकुला-

ग्राम-खड़बई, जिला-ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से जितेंद्र एक चुटकुला सुना रहे हैं|
एक तोता उड़ता-उड़ता चार पहिया वाहन से टकरा गया और जमीन पर गिर गया| लोगों ने उसे पकड़ कर पिंजरे में बंद कर दिया| जब तोता होस में आया तो उसने सोचा मै जिससे टकराया वो मर गया इसलिये मुझे पिंजरे में बंद कर दिया गया है|

Posted on: Mar 08, 2021. Tags: CHUTKULA GWALIOR JITENDRA MP

Impact : वार्ड 11 का हैण्डपम्प ख़राब था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपम्प सुधार दिया गया...

ग्राम+पंचायत-केदवा, जनपद पंचायत-उदयपुर, जिला-सरगुजा छत्तीसगढ़ से कलिंदर सिंह पैकरा बता रहे है कि उनके गाँव केदवा में वार्ड 11 का हैण्डपम्प 15-20 दिनों से ख़राब था | उसकी शिकायत उन्होंने सीजीनेट स्वर में 25-07-2020 को एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 30-07-2020 को हैण्डपम्प बन गया है और पानी भी निकल रहा है और वे लोग खुश है | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@9691364810.

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: HANDPUMP IMPACT KALINDAR SINGH PAIKARA SARGUJA CG SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या है...

ग्राम-खेदमा, जनपद-उदयपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से कलिंदर सिंह पैकरा बता रहे हैं वार्ड क्रमांक 11 में हैण्डपंप ख़राब हो गया है जिसके कारण लोगो को नाला का पानी पीना पड़ता है, बनवाने के लिये आवेदन करने पर कर्मचारी आये चेक किये लेकिन काम नहीं हो पाया है, सुधार नहीं होने से समस्या बनी हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: मकैनिक@9617798584, सरपंच@9399619280. संपर्क नंबर@9691364810. (172030) (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: CG KALINDAR SINGH PAIKARA PROBLEM SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER WATER

नागपंचमी पर्व के बारे में जानकारी...

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से कौशल किशोर बता रहे है कि सावन के महीने में नागपंचमी का त्यौहार सब लोग हंसी ख़ुशी से मनाते है और इस त्यौहार में अच्छी-अच्छी चीजे मिठाई गुजिया बनाकर के सब छोटे बड़े लोग खाते है और सुबह उठकर नहा धोकर नाग देवता को दूध पिलाते है और यही खुशियाँ लेकर बड़े-बड़े पेड़ो में झुला बांधकर झूलते है | सब लोग गाते बजाते है | यह परम्परा कई सालो से मनाते आ रहे है | संपर्क@7024891084.

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: FESTIVAL NAGPANCHMI KOUSHALI KISHOR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

पेंशन सूची में नाम नहीं जुड़ने से पेंशन नहीं मिल रहा है, नाम जुडवाने में मदद करें...

ग्राम-बोसडवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कुसुमकली बता रही हैं उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, उनका नाम पेंशन सूची में नहीं जुड़ा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पेंशन सूची में नाम जुड़ाने में मदद करें: सचिव@8827056689, सरपंच@9589755675. संपर्क नंबर@9179760029. (171196) (AR)

Posted on: Jul 20, 2020. Tags: KUSUMKALI MP PENSION PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »