गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया
ग्राम-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है| बाउंड्री वाल बना है,लेकिन अधुरा बना है| जिसके कारण बच्चों को बहुत परेशानी होती है| उनका कहना है की स्कूल में बाउंड्री वाल बनना चाहिए| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.
Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTAR BAUNDRI WALL CG DARBHA PROBLEM
हमारे गांव में बिजली की बहुत समस्या है, लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, कृपया मदद करें-
जैसन बघेल, ग्राम-पंचायत नेटानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं की उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या वायरिंग नहीं हुआ है। 50 घर को बस्ती है। बच्चो को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। और महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें संपर्क नंबर @7745970586.
Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LIGHT PROBLEM
हमारे राशन कार्ड में बच्चो का नाम नहीं जुड़ा है बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है कृप्या मद करे-
ग्राम पंचायत-डीलमिली 2 बुर्गुमकोंटा,ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखदेव बता रहे है कि उनके घर में पति-पत्नी बच्चे पुरे पांच लोग रहते है,उनके परिवार में राशन कार्ड बना है पर उस राशन कार्ड में दो लोगों का ही नाम जुडा हैं,उनके बच्चे का नाम नहीं जुड़ा है| इसके लिए सरपंच से बात करने पर भी ध्यान नहीं दे रहा है,इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से अपील कर रहे है कि दिया गया नंबर पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे|सरपंच@9993600308 सचिव@9406228066.
Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RATION CARD
हमारे गाँव में बिजली नहीं हैं लोगों को रात अंधेरे में रहना बहुत दिक्कत होता है,बताने पर भी ध्यान न
ग्राम पंचायत-आलुवा कोइलापारा,ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से मुन्ना कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली नहीं है,लोगों को रात अंधेरे में रहना बहुत दिक्कत होता होता है,उनके गाँव से एक किमी.दुर बिजली का खम्बा लगा है,ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी कि और से उनके गाँव के लिए बिजली कि सुविधा दिया जाये तो लोगों के लिए मदद हो सकता है|पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है,इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे|सरपंच@9407669833,सचिव@9406109008 विभाग@6262046081
Posted on: Jul 18, 2022. Tags: DARBHA BASTAR CHHATTISGARH ELECTRICAL PROBLEM
मोके दकुन बेनी ह्लाउन दे हाय मोचो रानी रे ...गीत-
ग्राम-तारेका,ब्लाक-बकावंड, डालमी बघेल जी गाना सुना रहे हैं,
मोके दकुन बेनी हलाउन दे आव मोचो रानी रे-
तुचो काजे इलो तुचो परम पुजारी-
मोचो बाबा बोलेसे कहाँ आचे बुहारी आया बले रिसाली रे कहाँ पराली रे-
आव मोचो रानी रे, तुचो काजे इलो तुचो परम पुजारी-
बोबो दरुन मनाउक इले से धर मोचो रानी रे माचो घरे जांवा हेदे रिस चाडून दे-
