Impact : कूड़ा हटाने के बाद मोहल्ला, चौराहा साफ हो गया है...
नगर पंचायत-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बबलू राठौर बता रहे हैं कि वार्ड क्रमांक 13 में चौराहों, गलियों में कूड़ा पड़ा था जिससे गंदगी हो रही थी, बीमारी का खतरा बढ़ रहा था, उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके 3 दिन बाद समस्या का निराकरण हो गया, सफाई हो चुकी है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@7354607959.
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: ANUPPUR BABLU RATHOUR IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
उद्योगों के लिये कोई नियम नहीं और आम लोगो पर लाठी चार्ज कर रही पुलिस...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण लोगो को दिक्कते हो रही हैं, घर से निकलना बाधित है, सरकार के निर्देश है कि पुलिस बल से लोगो को घरो से निकलने से रोका जाये, साथ ही निर्देश में समय निर्धारित है कि जीवन से जुड़े खाद्य पदार्थ दूध, राशन लिया जा सके, लेकिन उनके इलाके में जो बड़े प्लान लगे हैं, उद्योग हैं उनसे पुलीस नियमों का पालन नहीं करा रही है और किसानों, आम नागरिक जो केवल जरुरी चीजो के लिये नियम को मानते हुये दूध, राशन के लिये बाहर निकलते हैं उन पर शक्ति प्रयोग कर रही है, राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं जब वे अपने गोठान से खाद्य सामग्री लेकर घर आ रहे थे, तब रोकर उन पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया वे श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबर पर बात कर निवेदन करें कि इस तरह किसान और आम लोगो को परेशान न करें, सरकार के निर्देशों का पालन करते हुये एसी वयवस्था मिले जिसमे जीवन बाधित न हो: SDM@9425584600. संपर्क नंबर@9993891275.
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
सर्वेश्वरी का ध्यान करो...भजन-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता नवरात्री के पावन पर्व पर एक भजन सुना रहे हैं :
सर्वेश्वरी का ध्यान करो-
गुरु मंत्र का जाप करो-
तू ही ब्रम्हा तू ही विष्णू-
जय शिव शंकर याद करो-
गुरु मंत्र का जाप करो-
सर्वेश्वरी का ध्यान करो...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
गली चौराहे में गंदगी है सफाई के लिये आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...
जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं उनके इलाके में वार्ड क्रमांक 13 मे चौराहों पर कचरा फैला है गंदगी है, चौराहों में हैण्डपंप लगा है लेकिन वहां नहानी कोई व्यवस्था नहीं की गयी है, लोगो को महिलाओं को खुले में नहाना पड़ता है, वार्ड में सफाई वाली गाड़ी नहीं आती है जिससे कूड़ा इकट्ठा होते रहता है, इन समस्याओं को लेकर निवासी बबलू राठौर द्वारा विभाग में 19 मार्च को आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई कारवाही नहीं की गयी है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@7587066200, नगर पालिका COM@9770862066, संपर्क नंबर@7354607959.
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: ANUPPUR MP NATTHULAL RATHOUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
अगर कहीं मै घोड़ा होता...कविता-
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक कविता सुना रही हैं:
अगर कहीं मै घोड़ा होता-
वही लम्बा चौड़ा होता-
तुम पीठ पर बैठा करते-
बहुत तेज मै दौड़ा होता-
पालक झपक के लेता होता...

