कागज के ये नोट...रचना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक रचना सुना रहे हैं:
कागज के ये नोट है बापू-
कागज के ये नोट-
कागज की ही माया इनकी-
नियत में है खोट-
बापू चले गाँव की ओर-
सांचे के ये रंग अनेक है-
सांचे के ये रंग-
जैसी करनी वैसी भरनी-
चले शहर की ओर बापू-
चले शहर की ओर...
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG POEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मदद करने से आशीर्वाद मिलता है और परिश्रम से सफलता...
एक समय की बात है एक बुजुर्ग शक्कर लेकर अपने घर जा रहे थे, तभी पन्नी फट गई और शक्कर गिर गया, सौभाग्य से शक्कर साफ जगह पर गिरी तो वे उसे इक्कट्ठा करने लगे, उसी समय दो लड़की आई उसमे से एक ने उनकी मदद की और दूसरी खड़ी रही, जिससे बुजुर्ग खुश हो गये और उन्होंने लड़की को वर दिया कि तुम्हे अच्छा वर मिले कुछ साल बाद उसकी अच्छी जगह शादी हो गयी, फिर दोबारा लड़की उन बुजुर्ग से मिली और उन्हें बताया आपके कहे अनुसार मुझे अच्छा वर मिल गया है और मै अच्छे रह रही हूँ, इस तरह वर उसे ही मिलता है जो मदद करता है और सफलता उसे मिलती है जो लगन से परिश्रम करता है|
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 25th Feb 2019...
श्रोताओं आज आपके लिये हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं गीता टेकाम और महेंद्र उईके, इस रेडियो कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के संदेसो को शामिल किया गया है, जिसमे लोग गीत, कहानी और अपनी समस्या को बता रहे हैं, इसे सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुना जा सकता है और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं| स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: BULTOO RADIO GEETA TEKAM MAHENDRA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
रिस्तो में भरोषा होना चाहिये...कहानी-
एक जंगल में चार सांड रहते थे चारो में गहरी मित्रता थी सभी साथ रहते थे, जंगल का शेर भी उनसे डरता था, शेर सांडो को खाने की ताक में था, तो उसने योजना बनाई कि इनको अलग कर दिया जाय जिससे काम आशान हो जाये, फिर शेर चारो सांडो को अलग अलग कर बुलाया और उनके कान के पास अपने मुह को रखा, सभी एक दूसरे से पूछने लगे, शेर ने क्या कहा सभी बोले कुछ नहीं और आपस मतभेद करने लगे और अलग अलग रहने लगे जिसका फायदा शेर को मिला और उसने चारो सांडो एक एक कर खा लिया, इससे सीख मिलती है रिस्तो में भरोषा होना जरुरी है नहीं तो कोई भी हमें नुकसान पंहुचा सकता है|
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
सुविचार...
राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व सुविचार सुना रहे हैं:
स्वामी विवेकानंद ने कहा था हर युवा को मजबूत होना चाहिये क्यों युवा मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा|
जवाहरलाल नेहरू ने कहा था आराम करना हराम है क्योकि जो व्यक्ति आराम करता है अपना समय नष्ट करता है इसलिये खुद को कुछ काम में उलझाकर रखना चाहिये|
जो मुर्ख हो उसे कोई समझा नहीं सकता इसलिये उसके पीछे ना जाकर अपना समय का सदुपयोग करना चाहिये|
