जस गीत : गाड़ा-गाड़ा दिया माता, गाड़ा-गाड़ा बाती ओ...
ग्राम नैतानार, पंचायत-कोलयारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी और उनके साथ है ग्रामीण साथी शंकर नेताम और सुकू उईके जस गीत सुना रहा है:
गाड़ा-गाड़ा दिया माता, गाड़ा-गाड़ा बाती ओ-
गाड़ा-गाड़ा कलसा मढ़ाई ओ माँ-
गाड़ा-गाड़ा कलसा मढ़ाई ओ माँ-
वनाराता जोता मोरे माता भवानी के-
बारदे दिया हो जगा जोत ओ माँ-
बारदे दिया हो जगा जोत ओ माँ-
बारदे दिया हो जगा जोत ओ माँ...
Posted on: Nov 17, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
4 साल पहले 4 सप्ताह काम किया, मजदूरी भुगतान आज तक नहीं, कृपया मदद करे.
ग्राम-खोड़ीगाँव, ब्लॉक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मनहेश एवं अन्य गाँव के साथी बता रहे है कि, सरपंच द्वारा पंचायत के विकास कार्यो के लिए मजदूरी का काम किया, जिसका की 4 साल से पेमेंट नहीं हुआ है| 4 सप्ताह 4 दिनों का 4 साल से मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण ग़रीब मजदूरों को परेशानी हो रही है, जो सरपंच था पहले उसको बोले लेकिन उस समय ध्यान ही नहीं दिया, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों से फ़ोन कर बात करे, ताकि मजदूरी का रुका हुआ पैसा मिल सके. CEOनारायणपुर@8319858600.
Posted on: Nov 16, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PANCHU MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : चिरय बन मा चिरय बोले रे...
ग्राम-कोट्या, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन गीत सुना रहे है:
चिरय बन मा चिरय बोले रे-
चिरय बन मा चिरय बोले रे-
अभी चुप दिना टर गयें, हमर देश के-
कंचा बोरी बास हो गई, होगा से होशियार-
तोला मिल ज़ाही भैया, रोयों रोज़गार-
चिरय बन मा चिरय बोले रे-
चिरय बन मा चिरय बोले रे...
Posted on: Nov 16, 2019. Tags: MEVALAL DEVANGAN SARGUJA CG SONG VICTIMS REGISTER
10 वर्षो से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन देने से भी नहीं सुनते, कृपया मदद करे-
ग्राम-बाघडोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पद्मा बाई विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या बता रहीं है| 10 वर्ष हो गयें है लेकिन पेंशन योजना का लाभ आज तक नहीं
दिया, इस संदर्भ में सरपंच सचिव को कई बार निवेदन व आवेदन किया गया है, परन्तु
कोई नहीं सुन रहा है|जबकि कागज़ भी कई बार, जो जरुरत के थे दियें है, उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं, कृपया मदद करे. इसीलिए सीजीनेट साथियों से अनरोध कर रहे है|
इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे ताकि विधवा पेंशन का लाभ मिल सके.
सचिव@9405692808. कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Nov 16, 2019. Tags: RANJEET KUMAR MANDAVINARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
सादरी गीत : पापा मोके प्यार करी लों मम्मी दुलार करीलों...
ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार एक सादरी गीत सुना रहें है:
पापा मोके प्यार करी लों मम्मी दुलार करीलों-
हायरे सुन्दर झरिया में जीवन जल मोके पियाला-
हायरे सुन्दर डहर में ज्योति मोके दिखा ला-
जंगल पहाड़ सुनसान डहर में भूलाये जाहों ना-
स्वर्ग कर डहर छेड़ के नर्क के डहर में जाओ ना-
पापा मोके प्यार करी लों मम्मी दुलार करीलों...
