प्राचीन काल कि मंदिर के बारे में बता रहे हैं,

ग्राम पंचायत मिचनार, ब्लाक- लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बद्रिनाथ कश्यप एक प्राचीन काल कि मंदिर के बारे में बता रहे है, यहाँ एक प्राचीन मंदिर व गुफ्फा मिला है और गुफ्फा में हाथियों का निवास था, और इसमें गुफ्फाओं की 66 शृंखला है| इस बात को पता लगाने में पुजारी व पूरी टीम को 1 महिना लग गए परंतु पूरा नहीं कर पाए| वे चार साल से यहा पर सेवाए दे रहे है, इनकी मन्नते भी पूरी हुई हैऔर लोग दूर दूर से दर्शन करने आते हैं| इस मंदिर की विशेषता है कि यहाँ मौजूद पानी का कुंड यह कुंड (पानी) रोग को दूर करती है,मन्नतें पूरी करती है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587032962.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: ANCIENT BASTA CG LOHANDIGUDA MICHANAR TEMPLE

स्व-सहायता समूह की जानकारी

ग्राम-नेगानार (तराईगुड़ा),ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सुनीता कड़ियारी जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं| दीदी स्व-सहायता समूह चलाते हैं, उनके समूह का नाम चम्पापुल है| समूह के सदस्यों की साप्ताहिक मीटिंग होती है और सभी सदस्य कुछ पैसा जमा करते हैं| इन पैसों को समूह के सदस्य व गाँववालों को भी कम ब्याज पर पैसा देते हैं| इस संगठन से गाँव में लोगों को कम ब्याज भी मिलता है और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक हो रही है| गाँव में कोई समस्या होने पर कुछ समस्या को हल भी करती हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@8435325137.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA SAMUH SWA-SAHAYTA

समूह की चर्चा

ग्राम-माहकापाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलेनदरी भारद्वाज समूह के बारे में बता रहे हैं| उनके समूह का नाम “सितारा”है इसमें 12 सदस्य हैं और सभी सदस्य मिलकर साप्ताहिक बैठक करती हैं| बैठक में गाँव की समस्या व समूह के सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा की जाती है| यदि किसी के घर पर कोई समस्या है तो दूर करने का प्रयास करती हैं| गाँव में किसी के घर में दुखद कार्य होता है तो उनके घर पर कुछ पैसों की मदद करती हैं| समूह में सभी लोग पैसा जमा करती हैं और किसी सदस्य को जरूरत होने पर कम ब्याज पर पैसा देते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पर बात कर जानकारी ले सकते हैं| संपर्क नंबर@782 8130134.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA INFORMATION SMUH SWA-SAHAYTA

बारिश में नाला से गंधा पानी आती है वो नहीं पी सकते हैं...मदद करें

ग्राम-मुंड्रापारा,पंचायत-कटीनार,ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़)से बुदराम मंडावी जी बता रहे हैं कि गाँव में बोर नहीं है दूप में सोलर से आने वाली पानी पी रहे हैं बारिश गिरने तो सोलर नहीं चलता है तो नाला से पानी लाना पड़ता है बारिश में नाला से गंधा पानी आती है वो नहीं पी सकते हैं पीने का पानी के लिए दिक्कत हो रही है,इसके बारे में अधिकारियों के पास आवेदन दिए थे पर बोरिंग नहीं लगाया इसलिए मदद के लिए अपील कर रहे हैं |सरपंच@9399311762,सचिव@947927859,संपर्क@7803876290.

Posted on: Jan 28, 2022. Tags: DARBHA BASTAR CG WATER PROBLEM HINDI

शांति की बात कर रहे हैं,

ग्राम-जामगांव, डोंगरीपारा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से जोगा जी बात कर रहे हैं| इनका कहना है कि बस्तर में नक्सली समस्या बहुत है और इसे जल्द से जल्द शांति की बात करके खत्म करनी चाहिए| तभी बस्तर में शांति होगी और यहाँ निवास करने वाले लोगों का जीवन भी शांतिपूर्ण बीतेगी| इसके लिए सीजी नेट के माध्यम से अपनी बात कर रहे हैं कि सब मिलकर शांति स्थापित करें| संपर्क नंबर@7067701703.

Posted on: Jan 28, 2022. Tags: BASTAR CG GONDI PEACE SURVEY

« View Newer Reports

View Older Reports »