स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांजित गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | मसूर दाल 100 ग्राम और 30 ग्राम अजवाईन दोनों को अलग-अलग भून लेना है| दोनों को कूटकर पीस लें| उसके बाद हल्का सेंधा नमक मिला लें| अलसी के तेल में मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें| सुबह-शाम लगातार सेवन करने से आराम हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगतराम लांजित@7389964276.
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJIT CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
जोड़, घटाव, गुणा मै खोजू, अथवा खोजू शेष में...कविता-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
जोड़, घटाव, गुणा मै खोजू, अथवा खोजू शेष में-
सत्य अहिंसा खोज रहा हूँ, गांधी जी के देश में-
मेरे प्यारे देश बता दे गांधी जी का देश कहां-
तुम्ही बताओ क्या करना है आज के इस परिवेश में-
जहां भूखे नंगे रहते हों, क्या गांधी जी का देश यही-
घोटालो का चोंच मरता क्या गांधी जी का देश यही...
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM POEM SONG VICTIMS REGISTER
सौ बात रहने अटरिया सपन देख...बघेली लोक गीत-
ग्राम-खजुहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुसवाहा जो आँखों से देख नहीं सकते एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं :
सौ बात रहने अटरिया सपन देख-
देखूं सपन के, देखूं हो-
बबुवा सपने है बाकी-
बतावे सपनवा सुंदर सपनवा-
सुन्दर हो...
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR KUSWAHA
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक पुटी लहसुन जिसे एक कली लहसुन भी कहते हैं 20 ग्राम, सज्जी खार 20 ग्राम, हींग 20 ग्राम, नीम की निंबोली की गिरी 20 ग्राम, गुड़ 100 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीस कर गुड़ में मिलाकर, मटर के बराबर गोली बना लें| दो-दो गोली दिन में दो बार सुबह-शाम एक गिलास मठा के साथ सेवन करने से लाभ होता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
कौने बरन के गजरा हो मोही निको न लागे...बघेली लोक गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्त एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं :
कौने बरन के गजरा हो मोही निको न लागे-
मइके के नीक लागे भईया भतिजावा-
अरे ससुरे के लहुरा देवरवा हो मोही निको न लागे-
मईके के निक लागे बाग बगीचा-
ससुरे के देखो महलिया हो मोही निको न लागे...
