हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण हरे-हरे...भक्ति गीत-
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से गीता विश्वास एक भक्ति गीत सुना रही है :
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण हरे-हरे-
हरे राम हरे राम-राम,राम हरे-हरे-
हरे कृष्णा,कृष्ण-कृष्ण, कृष् हरे-हरे-
हरे राम हरे राम-राम,राम हरे-हरे...
Posted on: May 16, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH GEETA VISHWAS HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
जांजगीर चाम्पा का रहने वाला हूँ पुणे में फंसा हूँ दो महीने से काम नहीं है पैसे ख़तम हो गए हैं...
जे जे नगर वाघोली पुणे महाराष्ट्र से राजेश विश्वकर्मा बोल रहे हैं दो माह से कंपनी का काम बंद हो गया है कोई पैसा नहीं मिला है वे ग्राम सोनतरी जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं पूना में काम करने आए थे | उनका एक छोटा बच्चा भी है | अब पैसे ख़तम हो गए हैं | भोजन की दिक्कत है | कृपया मेरी मदद कीजिए | राजेश विश्वकर्मा @8657715850 (167468)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBELM JANJGIR CHAMPA MH PUNE
जिला कोंडागांव: हम 30 घर के लिए हमारे पारे में हैंडपंप नहीं है कृपया अधिकारियों से बात कीजिए...
बनवारीपारा आश्रित ग्राम मलनार ग्राम पंचायत नहकानार जिला कोंडागांव से सतपुड़ा कोर्राम बोल रहे हैं कि उनके पारा में 30 घर की बस्ती है 50 से अधिक लोग रहते हैं पर उनके पारे में हैंडपंप नहीं है | वे लोग आधे किलोमीटर दूर झिरिया का पानी पीते हैं | कई सालों से अधिकारियों से हैंडपंप के लिए अनुरोध कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है | वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे अधिकारियों से बात करके उनके पारे में दो हैंडपंप लगवाने की कृपा करें | श्री कोर्राम@7089358225
Posted on: May 15, 2020. Tags: CG HANDPUMP KONDAGAON WATER
लॉकडाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
अनीता यादव उत्तरप्रदेश की रहने वाली है अभी वो कावडे बस्ती वागोली पुणे में रह रही है लॉकडाउन के कारण उनको राशन की समस्या हो रही है | उनके पास राशन नहीं है | सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके उनको राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9356883162. (167182)
Posted on: May 15, 2020. Tags: ANITA YADAV CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाइये कि क्वारेंटाइन में रखे हम लोगों के भोजन की व्यवस्था करें...
मेरा नाम राहुल यादव है | मैं अभी ग्राम फुलमजरा, पंचायत कोनी, थाना अतरैला, ब्लॉक जबा, जिला रीवा, मध्यप्रदेश से बोल रहा हूँ | हम 5 लोग 2 दिन पहले पूना महाराष्ट्र से आए हैं | हमें 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन में रखा गया है पर यहां खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है | अधिकारी कहते हैं शासन ने हमारे लिए खाने की कोई व्यवस्था नहीं की है | दो दिन से नहाए भी नहीं हैं | कृपया जबा के सी ई ओ को @940780 3480 और सचिव को @8878620516 पर फोन कर दबाव बनाइये कि वे क्वारेंटाइनमें रखे लोगों के भोजन की व्यवस्था करें, हम पूना में भूखों मर रहे थे घर लौटकर यहाँ भी वही हाल है | राहुल यादव @7581882010/7389660917 (167420)
