बिती जात उमरिया धीरे-धीरे... बुंदेली लोक गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक बुंदेली लोक गीत सुना रहे हैं :
बिती जात उमरिया धीरे-धीरे-
बाल पान लडकन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया कि धीरे-धीरे-
बिती जात उमरिया धीरे-धीरे...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित...कविता-

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूँ-
माँ तुम्हारा ऋण बहुत है, मै अंकिचन-
किन्तु इतना कर रहा फिर भी निवेदन-
थाल मै लाऊं सजाकर भाल जब-
कर दया स्वीकार लेना वह समर्पण...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OMKAR MARKAM POEM SONG VICTIMS REGISTER

गांव में बोरिंग नहीं है, पानी की दिक्कत होती है...मदद की अपील-

ग्राम-रासनबेडा, पंचायत-चकनातापुरम, ब्लाक-मुलकला पल्ले, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से रामकृष्णा, कौशल और उंगाया बता रहे हैं| उनके गांव में बोरिंग नहीं हैं| वे 16 साल से वहां रह रहे हैं| उन्हें पानी की समस्या होती है| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन चुनाव का समय था| जिसके कारण काम नहीं हो पाया था| चुनाव हो चुके हैं, लेकिन आज भी समस्या बनी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में बोरिंग लगवाने में मदद करें : सरपंच@6281867529, सचिव@9848155280, कलेक्टर@9440366555. मडकाम रवि (संपर्क नंबर)8790604268.

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM HIRESH MANDAVI SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

भेडिया और शहीद बकरी...कहानी-

हरे भरे पहाड़ पर बकरिया जब चरने जाती थी| तो उसमे से एक बकरी हमेशा कम हो जाती थी| भेडिये की इस हरकत से तंग आकार चरवाहे ने वहां बकरियां चराना बंद कर दिया| बकरियों ने मौत के डर से बाड़े में रहकर चरना उचित समझा | लेकिन उसमे से एक बकरी को बाड़े में कैद रहना पसंद नहीं आया| उसने सोचा अत्याचारी से कब तक बचा जा सकता है| भेड़िया किसी दिन पहाड़ी से उतरकर बाड़े में भी कूद सकता है| साथियों ने उसे समझाने का प्रयास किया| लेकिन वह मौका पाकर पहाड़ी पर चली गई| और भेडिये को खोजने लगी| काफी समय बाद उसे भेड़िया शिकार के लिये आता दिखा| वह समझ गई| उसे क्या करना है|

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अखरोट के लाभकारी गुण-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी अखरोट के लाभकारी गुणों के बारे में बता रहे हैं| अखरोट का सेवन दिल के लिये बहुत लाभकारी है| यह फल हिमांचल प्रदेश के 5 से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर पाए जाते हैं| यह फल कई गुणों से परिपूर्ण होता है| कोलेस्ट्राल की समस्या को दूर करने में यह उपयोगी है| दवा के स्थान पर इसका सेवन करें| अखरोट वजन कम करने में भी लाभकरी है| जो साकाहारी है, उन्हें अखरोट का सेवन करना चाहिये| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@9589906028.

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »