केसो मलोकी गोसो कवरे...बंगाली भक्ति गीत-
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) अशोक कुमार भाली एक बंगाली भक्ति गीत सुना रहे हैं :
केसो मलोकी गोसो कवरे-
भवार भोरे थपवा लोको रे-
पंसुवारी दिये तो मै घोरे एने ती-
येसु मलोती घोसो घोरे...
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: ASHOK KUMAR BHALI MP SATANA SONG VICTIMS REGISTER
अरे बैरन हो गई जुनईया मै कैसे करू...लोक गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) राजकुमार काछी एक लोक गीत सुना रहे हैं :
अरे बैरन हो गई जुनईया मै कैसे करू-
जिनकी बैरन सास ननदिया-
रात की बैरन या जुनईया मै कैसे करूं-
अरे बैरन हो गई जुनईया मै कैसे करू-
दिन की बैरन सास ननदिया-
रात की बैरन या जुनईया मै कैसे करूं...
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासियों का महासम्मलेन 12-13 जून को कोंटा छत्तीसगढ़ में...सभी को आमंत्रण-
कोंटा (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बता रहे हैं| बुधवार 12 और गुरुवार 13 जून को कोंटा बस स्टैंड के सामने सुबह से शाम तक छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा के आदिवासियों का महासम्मलेन होने जा रहा है| जिसमे वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी श्रोताओ को आमंत्रित कर रहे हैं| कार्यक्रम में नृत्य संगीत के साथ आदिवासी संस्कृति पर विचार व्यक्त किये जायेंगे| कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे| उसमे सभी शामिल हो सकते हैं| जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9490353568.
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG INFORMATION KONTA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आधा सर दर्द या माइग्रेन बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयागाविहर विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आधा सर दर्द या माइग्रेन बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | धनिया घी में भुनी हुई 250 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम लें| सभी को कूट पीस कर चूर्ण बना लें| उसके बाद उसमे शहद मिला लें| दो-दो चम्मच पाक एक गिलास गुन-गुने दूध के साथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता हैं मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
वर्ष 2018 में राशन कार्ड में जारी हुआ था, लेकिन आज तक नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम-खजुहा कला, तहसील-जुड़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुसवाहा बता रहे हैं| उनका BPL राशन कार्ड सन 2018 में जारी किया गया था| लेकिन राशन कार्ड आज तक नहीं मिला| जिससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है| समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर राशन कार्ड दिलाने में मदद करें : कलेक्टर कार्यालय@07662241633, कमिश्नर@07662241888. विजय कुमार कुसवाहा@7024467792.
