2 वर्ष हो गया मजदूरी किये, नही मिला मजदूरी पैसा, अधिकारी सुन नही रहे, कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-भदना, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुर साथ में रामू बता रहें है की रोजगार गारंटी योजना के तहत इमली टोला तलाब में काम किये थे, 2 साल हो गया उसका आधा मजदूरी नही मिला है, 6 सप्ताह काम कियें है, उन्होंने इसके लिये सचिव सरपंच को बोले उनलोग बोलते है की आज मिलेगा कल मिलेगा कर के गुमराह कर रहे है. लेकिन आज तक नही मिला है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है की समस्या से संबधित अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर रोजगार गारंटी योजना में मजदूरी किया गया पैसा दिलाने में मदद करे. सरपंच@9685685936. सचिव@7898126988. सम्पर्क संतराम@8435231568.
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: KABIRDHAM CG MITHLESH MANIKPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं...गारी गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गारी गीत सुना रही हैं :
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं-
काहे की सब्जी बनाऊ मोरे लाल-
लौकी बनाऊ मेरी डौकी लगत है-
आलू बनाऊ मेरी सालू लगत है-
भाजी बनाऊ मेरी आजी लगत है-
कटहल बनाऊ बड़ी अटहल लगत है-
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं...
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKNI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER
शिव चर्चा गीत : कोवन गुरु जागले जवाले भवानी मैया जगला हो राम...
ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्णानगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) मीना यादव एक शिव भजन सुना रहें है:
कोवन गुरु जागले जवाले भवानी मैया जगला हो राम-
कोवन गुरु चर्चा करवलें बड़ा निक लागल हो राम-
शिवा गुरु जागले जगावले भवानी मैया जगेला हो राम-
शिवा गुरु चर्चा करवलें बड़ा निक लागेल हो राम-
कोनव भईया जागले जगावले हरिंदर भईया जागले हो राम-
कोवन गुरु जागले जवाले भवानी मैया जगला हो राम...
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दमा, श्वास, अस्थमा रोग का घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दमा, श्वास, अस्थमा का घरेलू उपचार बता रहे हैं. पीपल का पके हुए फल को छाव में सुखा कर के पीस कर चूर्ण बना कर रखें. लगातार सुबह शाम खाना खानें के बाद 21 दिन तक ताजे गुनगुने पानी से सेवन करें.
मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें ठंठी चीजो से बचें मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क करे : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: HAELTH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : कोने चावल टिके रे निक लागे...
ग्रामपंचायत-केकराखोली, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से अजय कचलाम और उनके साथ ग्रामीण महिला बिसान्तिन बाई, फुलेश्वरी पोटाई, राम बाई सलाम फूलमत मरकाम छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है:
कोने चावल टिके रे निक लागे-
निक लागे निक लागे दौना पाने रे निक लागे-
दाई चावल टिके रे निक लागे-
निक लागे निक लागे दौना पाने रे निक लागे-
भैया चावल टिके निक लागे-
निक लागे निक लागे दौना पाने रे निक लागे...
