गौरी के लाला सुन बिनती... गणेश वंदना-
जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण माली एक गणेश वंदना सुना रहे हैं:
गणराज मानावओ पइयां लागौ हों-
गौरी के लाला सुन बिनती-
सुन बिनती गजानन सुन बिनती हो-
एक दन्त गजबदन विनायक-
मुसबा तोर सवारी-
माता तोर पार्वती हे पिता हे तिपुरारी-
गौरी के लाला शिव शंकर के दुलारा गा...MS
Posted on: Jan 20, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
माँ शेरो वाली माँ महरो वाली...देवी गीत
गुजरात से कन्हैया एक गीत सुना रहे हैं:
माँ शेरो वाली माँ महरो वाली-
तुझे कब से पुकारे तेरा लाल-
माँ शेरो वाली आजा महरो वाली-
लगते हैं झूठे माँ शहारे सारे जग के-
रोना है मुझे तेरे चरणों से लग के-
मेरे आंसू कहेंगे मेरा हाल-
माँ शेरो वाली माँ महरो वाली...MS
Posted on: Jan 20, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
सईयां हम न राहब आज तोंहरे घरबा में..गीत-
ग्राम-परसौना,जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से गुड्डू भारती एक गीत सुना रहे हैं:
सईयां हम न राहब आज तोंहरे घरबा में-
सईयां हम न जाईब आज बहरबा में- बनाईब शौचालय घरबा में न-
सईयां जिन्दगी सफल बनाई-
यहाँ से गंदगी दूर भगाई-
सईयां हम न राहब आज तोंहरे घरबा में... MS
Posted on: Jan 20, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
तू इतनी दूर किउ है माँ, बता नाराज किउ है माँ...
लुधियाना (पंजाब) से निकेत शर्मा एक गीत सुना रहे हैं-
तू इतनी दूर किउ है माँ-
बता नाराज किउ है माँ-
मै तेरा हूँ बुलाले तू-
गले फिर से लगा ले तू-
ओ माँ ओ प्यारी माँ...
Posted on: Jan 20, 2021. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
Impact :सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...
ग्राम पंचायत-पोरमेल, तहसील-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से लोकनाथ यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नही था जिससे उन्हें अनेक तरह के परेशानी होती थी, कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी| तब वे एक साल पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब उनके राशन कार्ड बन गया है जिससे वे बहुत खुश हैं| वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@9407993586. (183999 ) MS
