नई फसल की खुशी में आदिवासी समाज नवाखाई त्यौहार मनाते हैं, जिसमें सिर्फ पुरुष जा सकते हैं...
ग्राम पंचायत-कढाईखोदरा, ग्राम-पैवारी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जनपद पंचायत सदस्य-दयाराम दुग्गा, जिला सहकारी बैंक के संचालक- नरेन्द्र जी और साथी राजकुमार आदिवासी परंपरा नवाखाई के बारे में बता रहे हैं: नवाखाई के समय सबसे पहले गायता रखते हैं फिर उपवास के दौरान दूसरे दिन ठाकुर दाई में जाकर धान की बाली को चढाते है उसके बाद घर का मुखिया उपवास रह कर देवी देवता की पूजा-अर्चना करते हैं फिर पूरा परिवार मिल कर प्रसाद को ग्रहण करते है | नरेन्द्र जी बता रहे है कि नवाखाई का त्यौहार साल में एक बार ही होता है | राजकुमार जी का कहना है कि पूजा पाठ पुरुष ही करते है और ठाकुर दाई में पुरुष ही जा सकते है महिलाएं नहीं |
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG CULTURE HINDI KANKER MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया से बचने के उपाय
डा अनिल रिजवी, कोरबा (छत्तीसगढ़) से मलेरिया से बचाव का घरेलू उपाय बता रहे है: नीम की पत्ती, डनठल और छाल या नीम का कोई भी अंग हो उसको सुखा कर चूर्ण बना ले उसमे से 100 ग्राम चूर्ण ले लोबान 100 ग्राम निचोड़ कर मिला ले और 25 ग्राम हल्दी का पाउडर मिला ले ये तीनो को मिलाकर रख ले शाम को जब सूरज डूबने को हो तब लकड़ी या कोयला में आग जलाकर अंगार बना ले और चूर्ण को अंगार में डालकर घर के कोने-कोने में धुआं दे जिसे मच्छर बाहर निकल जाता है जिससे वातावरण शुद्ध होता है और मच्छर मर जाते है | ग्रामीण लोग चौक चौराहों में भी धुंआ कर सकते है जिससे मच्छर मर जायेगें और पूरे ग्रामीण लोग मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बच सकते हैं | सम्पर्क@9826921687
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: ANIL RIZIVI CG DR HEALTH HINDI KORBA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: श्वेत प्रदर का घरेलू उपचार-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी आज हमें श्वेत प्रदर की बीमारी का एक आयुर्वेदिक उपचार बता रहे है, जो बहुत सी महिलाओं को अक्सर परेशान करता है. वे सुझा रहे हैं कि अर्जुन की छाल (कहुवा) और सतावर जिसे शहस मूल भी कहते है दोनों को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बनाकर रख ले और एक चम्मच चूर्ण दूध के साथ सुबह शाम दोपहर ले. इसको 1-2 माह तक ले सकते है, गरिष्ट भोजन के बाद सुबह शाम बराबर जल मिलाकर ले. इसको प्रयोग करने से मरीज को आराम मिलता है यह लोग अपने घर में आसानी से करके कम खर्च से पैसे बचाकर बीमारी से भी निजाद पा सकते है | अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क रमाकांत सोनी@9589906028.
Posted on: Aug 21, 2018. Tags: CHHATTISGARH HINDI HEALTH MUNGELI RMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
जय हो नरबदा मैया, जय हो नरबदा मैया ओ...नर्मदा भक्ति गीत
राजवीर ग्राम मनौरा, पोस्ट गुरसी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश से नर्मदा नदी पर एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
जय हो नरबदा मैया,जय हो नरबदा मैया ओ-
जय हो नर्मदा मैया,जय हो नर्मदा ओ-
अमरकंटक तीरथ चारो ओ धाम हो माँ-
मइया अमरकंटक तीरथ चारो ओ धाम हो माँ....
महाशिवरात्रि का मैया, बैसाखी पुण्य का वो-
लागे हवे मेला के भीड़ हो माँ...
Posted on: Aug 20, 2018. Tags: ANUPPUR HINDI SONG MADHYA PRADESH RAJVEER SONG VICTIMS REGISTER
सरकार द्वारा मेरे घर में शौचालय बनने का काम 3 महीने पहले शुरू हुआ पर अब तक पूरा नहीं हुआ...
ग्राम-नरोला, जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इंदकुंवर केवट सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के सुखसागर सिंह पावले को बता रही है कि उनके घर के शौचालय को 2-3 महीने से अधूरा बनाकर छोड़ दिए है | उसके लिए उन्होंने सरपंच को बोले तो बोलते है कि ईट नहीं है ईट गिरेगा तब बनवायेंगे। उनका अनुरोध है कि उनके घर में शौचालय जल्दी बनना चाहिए जिससे उन्हें शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़े | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो में अधिकारियों से बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: C.E.O.@9165689001, S.D.M.@9165493212. संपर्क इंदकुंवर@7770950614.

