मिर्जापुर : मैं दोनों आँखों से दिव्यांग हूँ, राशन नहीं है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम-करसा, पोस्ट-कछुवा, जिला-मिर्जापुर उत्तरप्रदेश से सुनील कुमार बता रहे है कि वे दोनों आँखों से दिव्यांग है, उनके परिवार में और भी लोग है जो विकलांग है | उनके घर में खाने के लिए आटा, चावल कुछ भी राशन नहीं है, खाने की बहुत दिक्कत हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियो से मदद की अपील कर रहे हैं : संपर्क नम्बर@9369702501. (169073)
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MIRZAPUR UP SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
पढाई करने से लोगो को हर तरह की नौकरी सरकार दे रहा है इसलिए पढाई करना बहुत जरुरी है...
ग्राम पंचायत-आर्यवाडा, तालुका-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावडे माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रहे हैं कि हमारे गाँव के सभी लड़के-लड़कियां पढाई करते है पढाई करने से लोंगो को हर तरह का नौकरी सरकार दे रहा है इसलिए पढाई करना बहुत जरुरी है |जो कोई नही पढ़ा लिखा है उन्हें अपने जीवन यापन करने में बहुत परेशानी होती है इसलिए हम सभी को कह रहे है कि सभी कोई मन लगाकर पढ़े और आगे बढ़े CS
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AKSHY GAWDE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION GONDI MADIA
पुणे : लॉकडाउन में काम बंद है, राशन नहीं है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
मोनाली विजय पवार लोनी काबर पुणे रहती है बता रही है कि लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है उनके पति घर में रह रहे है, उसके कारण राशन की समस्या हो रही है वे लोग बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9284429655. (169089) DW
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MONALI VIJAY PAWAR PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: खाने की समस्या हो रही थी सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद भोजन की व्यवस्था हो गई...
गुंजन देवी उरला इंडस्ट्रीयल एरिया रायपुर (छतीसगढ़) से बता रही है कि उनके पति बाहर काम करने गए थे और लॉकडाउन के कारण फंस थे तो उनको भोजन नहीं मिल पा रहा था, उसके कारण बहुत परेशान थे, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें भोजन मिलने गया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियो को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है : संपर्क नम्बर@8962913080.
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT GUNJAN DEVI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
बाढ़ आने से मेरा घर डूब गया है, अभी मैं झोपड़ी में रहती हूँ,बचत समूह से पैसे लेकर धंधा करने का सोच रही
नगर,पंचायत-भामरागड,जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र )से सविता शर्मा बता रही है कि वे भामरागड परला कोटा नदी किनारे रहते है एक समय नदी में बाढ़ आने से इनका घर डूब गया था तो अभी झोपडी में रहती है इनके 2 बच्चे है अभी 3-4 महीने से महिला बचत समूह में जुड़े है वहां से पैसे लेकर घर बनाने और कुछ धंधा करने के लिए सोच रही है अभी किसी तरह इधर-उधर से काम-धाम करके अपना जीवन यापन कर रही है | संपर्क नम्बर@9404651429 (169168) CS
