एके ठौने महेरवा के, पडालोमे नेगें...बघेली लोक गीत-
ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं इसे शादी के अवसर पर गाते हैं:
एके ठौने महेरवा के, पडालोमे नेगें-
बेलरस रेमे हो-
एके समरसु पिया से चले जाये-
ससुर का बड़ा दुःख हो-
एके ठौने महेरवा के, पडालोमे नेगें...
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: MP RAMESH GUPTA REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : लकवा बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा लकवा बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| लकवे का अटैक होते ही तुरंत तीली का तेल 50 से 100 ग्राम की मात्रा हल्का गर्म कर के पियें| साथ में 5-6 लहसुन की कली का सेवन करें, और लकवा लगे अंग का मालिश करें|
दूसरा पहले दिन लहसुन की एक कली पानी के साथ निगलें| उसके बाद 21 दिन तक बढ़ाते हुवे सेवन करें| 21 वे दिन के बाद एक-एक कली घटाते हुये 21 दिन तक सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकरी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वाथ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अस्वगंधा 100 ग्राम, जटामासी 100 ग्राम, आंवला 100 ग्राम, अतीक पिस्टी 10 ग्राम, सिलाजीत 10 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दूध या पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
दो साल पहले कुआ बनवाया था, आज तक योजना का पैसा नहीं मिला...मदद क अपील-
ग्राम-बैगापारा, पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कैलाश बघेल बता रहे हैं| उनके पिता हरी सिंह बघेल के नाम से पंचायत द्वारा एक कुआ आबंटित किया गया था| जिसे उन्होंने अधिकारी के कहने पर अपना पैसा लगाकर बनवाया| लेकिन पंचायत से अभी तक उन्हें पैसा नहीं मिला| उनका कहना उन्होंने अपने पशु और अन्न बेचकर कुआ बनवाया है| और अभी भी कर्ज देना बाकी है| 2 साल हो चुके हैं| अभी तक उन्हें पैसा नहीं मिला| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें| सरपंच@7898951190, रोजगार सहायक@7389705345, सचिव@7898056035. संपर्क नंबर@9174127421.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
किसी पर हँसने की वजाय आओ उसे हँसाकर तो देखे...कविता-
सीजीनेट के साथी सोनू गुप्ता एक कविता सुना रहे हैं :
किसी पर हँसने की वजाय आओ उसे हँसाकर तो देखे-
किसी को रुलाने की वजाय, आओ उन आंसुओ को पोछकर भी देखे-
कितना सकून मिलता है, मन का एक फूल खिलता है-
हांथो में हांथ रखकर, कंधे से कंधा मिलाकर-
आओ हम साथ चलें, आओ हम सब एक कहानी बदलें-
अपनी ही हो परेशानिया चाहे कितनी भी चले आंधियां...
