बोनी के पूर्व सभी एकजुट होकर बीज की पूजा करते हैं, इसके बाद खेत में हल चलाकर बीज बोते हैं...

ग्राम-हीनबट्टी नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से रमेश, उन्गालू वट्टी और लाल्सु माजी मोहन यादव को अपनी माड़िया गोंडी भाषा में अपने गाँव की परम्परा के बारे में बता रहे हैं कि इनके गाँव में विज्ञान, धर्म सबके अलग-अलग व्याख्या और परिभाषाएं है पर लोग अपने परम्परागत रीति-रिवाज को मानते हुए बोनी के पूर्व गाँव के सभी लोग हर वर्ष एकजुट होकर बीज की पूजा करते हैं  इसके बाद खेत में हल चलाकर बीज बोते हैं यदि किसी को पहले करना है तो वे पुराने वर्ष के पूजा अनुसार कर लेता है इसे बीजा पंडुम त्यौहार के नाम से जाना जाता है (169808)  CS

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA

हे जग के मालिक, तू कहां सो रहा है...गीत-

ग्राम-राजापुर, तहसील, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से चिरोंजीलाल कुसवाहा अपने साथी प्रकाश कुसवाहा से एक गीत सुनवा रहे हैं:
हे जग के मालिक तू – अरे कहां सो रहा है-
महामारी के कारण संसार रो रहा है-
सूनी न होने देना भारत माँ की गोदी-
देखकर के हाल रोते हैं नरेंद्र मोदी-
सूनी न होने देना भारत माँ की गोदी...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CHIRONJILAL KUSWAHA MP NIWARI SONG VICTIMS REGISTER

मछली जल की रानी है...बाल कविता-

भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से प्रीतम एक बाल कविता सुना रहे हैं:
मछली जल की रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हाँथ लगाओ डर जायेगी-
बाहर निकालो मर जायेगी-
एगा एगा सॉरी मलने बड़के बोरी...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CHILDREN GADCHIROLI MH POEM PRITAM SONG VICTIMS REGISTER

हम मजदूर बाहर से वापस लौटे हैं, एक हज़ार मदद नहीं मिली, कृपया जल्दी काम शुरू कराइये...

ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रकाश बता रहा है दिल्ली लक्कड़पुर फ़रीदाबाद में काम करने के लिए गया था लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण घर वापस आना पड़ा| हमारे पास राशन के लिए कोई रूपया नही है और कोई रोजगार भी नही है | शासन के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को खाता में एक हजार रुपये ट्रांसफर करने का दावा किया है जो अभी तक हम लोगो को नही मिला प्रवासी मज़दूर है जो एक हजार रुपये मांग कर रहें है और साथ में गाँव में राहत काल रोजगार शुरू करें जिससे हम मजदूरी कर सके| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे. CEO@9407803480. संपर्क@7509410973 RK

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAMPRAKASH REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

विद्युत वितरण कंपनी में मीटर रीडर का काम करता था, पुराने पैसे नहीं मिले, कृपया मदद करें...

ग्राम-पुरैल, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से कृष्ण कुमार शाह अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं| वह पहले विद्युत वितरण लिमिटेड जबलपुर में मीटर रीडर के तौर पर काम करते थे | जे.ई. द्वारा अभद्र गाली गलौज के प्रयोग की वजह से उन्होंने काम छोड़ दिया | लॉकडाउन के बाद अभी तक पैसों का भुगतान नहीं हुआ है, परेशानी हो रही है इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया मदद करें: संपर्क-कृष्ण कुमार शाह@9424561304. (169327) NP

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: ELECTRICITY PAYMENT PROBLEM MP KRISHNA KUMAR SHAH

« View Newer Reports

View Older Reports »