सहकार रेडियो : बाल चौपाल (घुमक्कड़ो के किस्से)
सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज पटना, बिहार से अमिताभ कुमार दास आपको सुनाएंगे एक और घुमक्कड़ महाविद्रोही महापंडित कहे जाने वाले राहुल सांकृत्यायन की कहानी| सुनिए और आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं|
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
रायपुर में काम करने आये थे, अभी काम नहीं है, कंपनी खाना दे रही है पर पैसे काट लेंगे बोल रहे हैं...
सिलतरा रायपुर से छग्गनलाल बता रहें हैं, हम जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं ,सिलतरा में लोहा की कंपनी में काम करने आये थे | हमारे साथ अन्य राज्य के साथी भी हैं, जो कि लॉक डाउन के कारण में फंसे हैं, काम बंद है, कंपनी खाना दे रही है पर बोल रही है कि वेतन से काटेंगे जैसा वे पहले भी काटते थे पर अब काम ही नहीं हो रहा है तो वेतन भी नहीं होगा तो पैसे काटेंगे तो कैसे होगा? मुझे लेकर कुल 10 लोग हैं | हम लोग परेशान हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं | प्लीज मदद करें संपर्क नंबर@9324876792 [165324]
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM CG SONG VICTIMS REGISTER
चंदौली : लॉकडाउन के कारण खाने पीने की समस्या हो रही है, काम भी बंद हो गया है, कृपया मदद करें...
सगीरा खानम उत्तरप्रदेश जिला-चंदौली चांदनी मार्किट सतपोकड़ी में किराया के मकान में रहते है, बता रही है कि उनको खाने पीने की समस्या हो रही है, उनके पति का काम भी बंद है, उन्होंने प्रधान से मदद मांगे थे उन्होंने भी मदद करने से मना कर दिए और किसी से मदद मागने पर कोई मदद नहीं करते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9682289344. (169107)
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CHANDAULI UP CORONA PROBLEM SAGIRA KHANAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे यहाँ महिला-पुरुष दोनों हल चलाते है, महिलाओं को हल नहीं पकड़ना चाहिए ऐसा नियम नहीं है...
बाबूराम सेडमेके वार्ड नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से कविता मडावी मोहन यादव को गोंडी भाषा में बता रही है वे एक आदिवासी समाज की महिला है यहां परिवार के लोग सभी मिल-जुलकर खेती-बाड़ी का काम करते हैं जिनके परिवार में कम लोग होते है महिला-पुरुष दोनों हल चला सकते है यहां इसके लिए कोई रोक-टोक नहीं है और जगह पर सुनने को मिलता है की महिलाओं को हल नहीं पकड़ना चाहिए पर यहां ऐसा नहीं है यहाँ सभी कोई कर सकते है(169132).CS
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI KVITA MDAVI MADIA
पालघर(मुम्बई): लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसा हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
अरविन्द विश्वकर्मा नाला सोपारा ईस्ट, वलयपाडा, संतोष भवन पालघर जिला (महाराष्ट्र) में अपने परिवार के साथ रहते है, लॉकडाउन में फंसे है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7498482071. (168402)
