अतिथि घर का वैभव है, प्रेम ही घर की प्रतिष्ठा है...कविता-
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, विकासखण्ड-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से भारद्वाज मानिकपुरी एक कविता सुना रहे हैं:
अतिथि घर का वैभव है-
प्रेम ही घर की प्रतिष्ठा है-
वस्तु ही घर की शोभा है-
समाधान ही घर का सुख है-
सदाचार ही घर की शरुआत है-
ऐसे घर में सदा प्रभू का वास है...
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जिन्हें मोटापे की समस्या है| चलने फिरने में दिक्कत होती है| उन्हें तेल, घी चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करना चाहिये| दूसरा मेथी का पाउडर बनाकर रख लेना है| सुबह-शाम एक चम्मच का चौथा भाग खाने के बाद पानी का सेवन करना है| लाभ हो सकता हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
दाना पोयाम खेती के समय खेती और बाकी समय शहर में काम करते हैं...कहानी-
पाउरलंका, चिंतुर मंडलम, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से भोला गांव के निवासी दाना पोयाम से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| कि वे खेती का काम करते हैं| और खेती के बाद जब काम नहीं होता तो शहर में जाकर काम करते हैं| पोयाम ने तेलगू भाषा में पढाई की है, और हिंदी भाषा भी जानते हैं| 20 साल से उस गांव में रह रहे हैं| वे अपने गांव में बच्चो को पढ़ाते हैं, और स्कूल में बच्चो को प्रवेश दिलाते हैं| जिससे वे पढ़ सके|
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH BHOLA BAGHEL EAST GODAVARI SONG STORY VICTIMS REGISTER
जिस प्रकार व्यक्ति के जीवन में कुछ लक्ष्य होते हैं...
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, विकासखण्ड-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से भारद्वाज मानिकपुरी राष्ट्रिय लक्ष्यो के बारे में बता रहे हैं :
जिस प्रकार व्यक्ति के जीवन में कुछ लक्ष्य होते हैं-
जिसकी प्राप्ति के लिये वह कार्य करता है-
उसी प्रकार राष्ट्र के भी कुछ लक्ष्य होते हैं-
जिन्हें सम्मुख रखकर देश कार्य करता है-
देश की प्रगति और समृद्धि राष्ट्र की लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक है...
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: DINDORI MITHLESH MANIKPURI MP SONG VICTIMS REGISTER
वन्दे मातरम्...राष्ट्रगीत-
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, विकासखण्ड-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से भारद्वाज मानिकपुरी एक राष्ट्रगीत सुना रहे हैं :
वन्दे मातरम्-
सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्-
शस्य श्यामलां मातरं-
शुभ्र ज्योत्स्न पुलकित यामिनीम-
फुल्ल कुसुमित द्रुमदलशोभिनीम्-
सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम्...
