Impact : हमारे पारा में बिजली की समस्या थी, अब ठीक हो चुकी है-

ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गांव के आवास पारा में लाईट की समस्या थी| जिसके कारण लोगो काफी दिक्कत होती थी| तब उन्होंने 7 जून 2019 को सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 13 जून 2019 को बिजली की समस्या हल हो चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे यहां बाजार में जरुरत की सभी चीजे उपलब्ध होती है...

कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से राव बता रहे हैं| वे एक व्यापारी हैं| वहां सप्ताह में 2 दिन बाजार लगता है| बुधवार को चिंतूर और गुरुवार को कोंटा में बाजार लगता है| बाजार में उड़ीसा आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ से लोग आते हैं| बाजार के आस पास के लोग चीजे लाकर बेचते हैं| उसी से उनका जीवन चलता है| ये उनके रोजगार का एक माध्यम है| बाजार में सब्जी, कपड़े जरुरत की सभी चीजें उपलब्ध होती हैं|

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG KONTA SONG STORY SUKMA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बार-बार पेशाब होने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बार-बार पेशाब होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बारहमासी या सदाबहार के पौधे के 5 पत्ते चबाकर खाना है, उसके बाद पानी का सेवन करना हैं| इससे पेशाब की समस्या से राहत मिल सकता है| उसका सेवन करने से शुगर और उच्च रक्तचाप की समस्या में भी आराम मिलता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER

गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये...कविता-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये-
ज्येठ, बैसाख, गर्मी सोते जाये-
घर मंदिर अपने पलट नहीं पाये-
आवे सावन पानी बरसे, अषाढ़ में घुटुर घटर बादल कड़काय...

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई-
धीरे धीर अषाढ़ कराई-
काखर घर है झोरंग झिटंग, काखर घर है नीचे-
कखर घर छाय नहीं पाये रे-
झोरंग झिटंग वर्षा करवाई...

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »