वैययो वैया नोनी निम्मा वैया नोनी, वैया नोनी...गोंडी गीत-
रामाराम, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से भान साहू ग्रामीण महिलओं के साथ एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
वैययो वैया नोनी निम्मा वैया नोनी-
वैया नोनी-
याते यल्ले केल्ला नोनी याले याले केल्ला-
वैययो वैया नोनी निम्मा वैया नोनी-
उंगल माको यया, उंगल माको यायो-
वैययो वैया नोनी निम्मा वैया नोनी...
Posted on: Jun 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG GONDI SONG SUKMA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पर्नदी या पथरचट्टा के पत्तो की चटनी के फायदे-
ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से वैद्य अनंतराम किडनी से संबंधित विकारो को दूर करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पर्नदी या पथरचट्टा के पत्तो की चटनी बनाकर सेवन करने से किडनी संबंधी रोगों में लाभ मिल सकता है| पथरी की समस्या में भी इसका उपयोग किया जा सकता है| भोजन में तेल, खटाई युक्त भोजन नहीं लेना है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : वैद्य अनंतराम@ 9179607522.
Posted on: Jun 16, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बात रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से धुर्गु बात रोग की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरजोड़ जो हड्डी जोड़ने के लिये उपयोग किया जाता है| 200 ग्राम हरजोड़ का रस में 50 ग्राम उड़द भिगोकर रख दें| फुल जाने पर उसे पीसकर, घी या तेल में भजिया या पकोड़ा बनाकर रखे| कुछ देर बाद उसे दो-दो तुकडे कर पुनः तलें| इससे उसका तीखापन ख़त्म हो जाता है| उसके बाद एक-एक भजिया रात में प्रतिदिन खाने से लाभ हो सकता है| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क करें : संपर्क नंबर@7000972283.
Posted on: Jun 16, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER
व्यापारी 1, 2 रुपये के सिक्के लेने से इंकार कर, चला रहे हैं मनमानी...मदद की अपील-
जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से अरविंद कुमार मिश्रा बता रहे हैं| वे एक व्यापारी हैं| उनके इलाके में बड़े व्यापारी और पेट्रोल पंप में 1 और 2 रुपये के सिक्के नहीं लिये जाते है| संबंधित विषय पर पेपरों में भी छप चुका है| अधिकारी इस पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहे हैं| लोगो और छोटे व्यापारियों को चिल्लर की दिक्कत होती है| दुकानदार 1, 2 के सिक्के लेने से इंकार कर मनमानी कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबर पर संपर्क कर व्यापारियों की मनमानी रोकने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669060428.
Posted on: Jun 16, 2019. Tags: ARVIND KUMAR MISHRA MP PROBLEM SEONI SONG VICTIMS REGISTER
माता सरस्वती आरती मोर लीजै...आरती गीत-
ग्राम-केरकेट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक आरती गीत सुना रही हैं :
माता सरस्वती आरती मोर लीजै-
आरती मोर लीजै विद्या धन दीजै-
काती के दियारा रे काती के बाती-
काती के जारे ला घिवा सारी राती-
माटी के दियारा कपास के बाती-
गाय के घिवा जरेला सारी राती...
