धन्यवाद के साथ स्तुति गाऊंगा...यीशु मसीह गीत-
जिला-रांची (झारखंड) से कृष्णा बड़ाई यीशु मसीह गीत सुना रहे हैं:
धन्यवाद के साथ स्तुति गाऊंगा-
ये यीशु मेरे खुदा-
उपकार तेरे हैं बेशुमार-
कोटि कोटि स्तुति धन्यवाद-
योग्यता से बड़ के दिया...
Posted on: Jul 20, 2022. Tags: BHAKTI SONG RANCHI JHARKHAND
गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया
ग्राम-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है| बाउंड्री वाल बना है,लेकिन अधुरा बना है| जिसके कारण बच्चों को बहुत परेशानी होती है| उनका कहना है की स्कूल में बाउंड्री वाल बनना चाहिए| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.
Posted on: Jul 20, 2022. Tags: BASTAR BAUNDRI WALL CG DARBHA PROBLEM
प्रभु येशु महिस नईया उसपार लगा...येशु मसीह गीत
प्रभु येशु महिस नईया उसपार लगा-
देना अब तक निभाया हैं आगे भी निभा-
देना प्रभु येशु मेरी नैया उसपार लगा देना-
हम दिन दुख निर्बल नीत नाम रहे प्रतिपल-
जो बाग लगाया हैं उससे फूल से सजा देना...
Posted on: Jul 20, 2022. Tags: BHIMPRSAD SONG UP YESHU
राशनकार्ड नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-हलवा, लोहारपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम कश्यप बता रहे हैं उनका राशनकार्ड नहीं बना है, उनके माता-पिता के राशनकार्ड में नाम जुड़ा है| वे लोग नाम हटा कर दूसरा राशनकार्ड बनवाना चाहते हैं| कई बार आवेदन भी किये हैं लेकिन अभी तक नही हो पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6260208299, सीईओ@8959393222.
Posted on: Jul 20, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RATION CARD
कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बन रहा है, कृपया मदद करें-
माडकम कोसा, ग्राम मंडारगंपू, पंचायत पत्ताराडीगुडेम, मंडल अक्कारापेटा, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से बता रहे हैं उनका कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बना है कास्ट सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण उनका राशन कार्ड भी नहीं बना है इसके लिए उन्होंने आवेदन किया था लेकिन कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बन पाया है। छत्तीसगढ़ का उनका कास्ट सर्टिफिकेट बना था अभी तेलंगाना में बसे हुए हैं तो वहां का नहीं बन पा रहा है। अधिकारियों का कहना है पुराने गांव का कास्ट सर्टिफिकेट इसके बाद यहां बनेगा करके बोल रहे हैं इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके सर्टिफिकेट बनवाने में मदद करें। MPDEO@9492245005, फॉरेस्ट विभाग@9440810085, संपर्क नंबर@8185834261.
