स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अजवईन सत्व 10 ग्राम, पुदीना सत्व 10 ग्राम, कपूर 10 ग्राम लें| सभी को साफ कर सुरक्षित रख लें| सभी को एक कांच की सीसी में भरकर धूप में रख दें| जब सभी मिल जाये, तब बादाम का तेल डालकर धूप में रखें| तीन दिन तक लगातार धूप में रखें| एक-एक बूंद तेल नाक में डालकर खीचें, दिन में दो बार डालने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचे गर्म पदार्थो का उपयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें | मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हरी ने हरी को चर गया, कि हरी गया हरी पास...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कविता सुना रहे हैं :
हरी ने हरी को चर गया, कि हरी गया हरी पास-
की हरी को देख हरी भाग गया, कि हरी मन हुआ उदास-
हरी देख हरी पास गया, हरी मन हो गया उल्लास-
हरी देख हरी ने सूत गया, हरी मन हो गया उदास-
हरी ने हरी को ले उड़ा, हरी गया समंदर पार-
हरी ने हरी से जा भिड़ा, हरी ने हरी का किया उद्दार-
हरी देख हरी गया हरी के पास, हरी को हरी न मिला...
Posted on: Jun 05, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
बघवा के सवारी में तै चले आबे मईया ओ...देवी गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक देवी गीत सुना रहे हैं :
बघवा के सवारी में तै चले आबे मईया ओ-
कलकत्ता के काली ला सुमरो-
डोंगरगढ़ बमलाई-
सम्मलपुर समलाई ला सुँमिरो-
सम्मालपुर समलाई-
बघवा के सवारी में तै चले आबे मईया ओ...
Posted on: Jun 05, 2019. Tags: CG RAIGARH SAMIR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गांधी मधुमेह या शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मधुमेह या शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक पुटी लहसुन की 1 कली, अदरक 30 ग्राम, पुदीना की ताजी पत्ती 30 ग्राम, अनार दाना खट्टा 30 ग्राम इकठ्ठा कर लें| सभी को पीसकर पेस्ट बना लें| एक-एक चम्मच पेस्ट दिन में तीन बार भोजन से पहले पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मीठी चीजों से बचे, चावल, आलू, मिर्च मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें | पेट साफ रखें| प्रतिदिन सुबह-शाम टहलें अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग नाशक तेल बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग नाशक तेल बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| नीम की पत्ती 250 ग्राम, गवार पाठा 250 ग्राम, हल्दी 2 चम्मच, कपूर 2 नग, करंज का तेल 500 ग्राम ले| करंज के तेल में सभी को डालकर पकायें| जब सभी जल जाये, तो ठण्डा कर छानकर सीसी के रख लें| ग्रषित स्थान को पहले नीम की पानी से साफ कर सुखा लें| दिन में तीन बार रुई से लगायें| आराम मिल सकता है| धोने के लिये गौ मूत्र का उपयोग कर सकते हैं| बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द दाल, गुड़, भुजी मछली, सेम का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
