गांव का स्कूल क्रेक हो गया है, बरसात के दिनों में पानी टपकता है, बच्चों को बहुत दिक्कतों का सामना क
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोहन पोयाम बता रहे है, उनके गांव का स्कूल क्रेक हो गया है, बरसात के दिनों में पानी टपकता है, बच्चों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| बारिश के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है| निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264763888.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG KODENAR PROBLEM SCHOOL SOHAN POYAM
राशनकार्ड है, परन्तु चावल कम मिलता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-तेरो, ब्लाक- झरणी, जिला-बोकारो (झारखंड) शिवनारायण महतो जी बता रहे है इनकी एक समस्या है कि गाँव में पहले इनके पास राशन के लिए कमला महिला संग राशन दुकान मे नामित था और इनको यहीं से राशन मिल जाता था| इसमे इन्हे राशन लेने मे कोई दिक्कत नहीं हो रही थी किन्तु इन्हे बिना सूचना दिए ही जुलाई महीने में इनके राशन कार्ड को दूसरे जगह किरण कुमार नायक की दुकान पर स्थानांतरण किया गया है| यहाँ से इनके राशन से 1,2,3 किलो. काट लिया जाता है| इस कारण इनकी मांग है की इनके राशन कार्ड को पहले वाले दुकान मे स्थानांतरण किया जाए| कृपया इनकी मदद की करें|संपर्क नंबर जेईडी वीडियो@9608 301785, बोकारो डिडीसी@9431701165, किरणकुमार नायक @8271 830654 .
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BOKARO JHARKHAND JHARNI PROBLEM RASION TERO
रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्तत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मिचनार, गांजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| राउत पारा से लेकर गांजापारा तक रोड खराब है| आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| वहां लगभग 32 घर की जनसंख्या है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क@75887241962, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD
गांव में मितानिन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-
सीताराम कश्यप, ग्राम पंचायत-हलवा, लोहरापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी है वहाँ मितानिन नहीं हैं वहां लगभग 24 घर की बस्ती है| आंगनबाड़ी मैडम गांव में किसी को मितानिन नहीं बनाना चाहती है| गांव में गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6260208299, CEO@8959393222.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA MITANIN PROBLEM
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, दूर से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेराउर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमी यादव बता रहे हैं उनके पारा में पानी कि बहुत समस्या है| गर्मी के दिनों में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए सचिव-सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक पानी कि सुविधा नही हुआ हैं| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का समस्या का निराकरण करने में मदद करें:अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587295015, सीईओ@8889251366.
