मछली जल में तैर रही थी, पड़ा व्याध की आंख...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मछली जल में तैर रही थी, पड़ा व्याध की आंख-
मछली यह जान न पाई, लगी है जल में फास-
तैरने में वह मगन थी, पानी भी न था-
उसे क्या फर्क पड़ता चाहे हो पानी अथाह-
पानी की वह परी है, पानी उसकी है घर...

Posted on: Apr 26, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

मेरा उम्र हुआ 55 का चाल चलन है बचपन सा...रचना-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक रचना सुना रहे हैं :
मेरा उम्र हुआ 55 का चाल चलन है बचपन सा-
हरियाली सी प्रेम सदा एक सा-
तू जिंदगी में न करना कभी भी खेती एक सा-
धान बोओगे तो कोदो जागेगा-
लोहे की खेती तुझे खूब भायेगा-
और जब तू कोयले घोटाले में फंस जायेगा-
तो तेरा बाप भी तुझे न बचा पायेगा...

Posted on: Apr 25, 2019. Tags: CG COMPOSITION KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

सबसे अच्छा देश हमारा, सबको मिला सामान अधिकार...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
सबसे अच्छा देश हमारा-
सबको मिला सामान अधिकार-
न जात, पात न धर्म भेद-
मिला सबको एक सा जीने का अधिकार-
पर नेताओ ने पर्थघाती कर दिये सब नार खार-
ऐसे नेताओं को देश नहीं चाहिये

Posted on: Apr 24, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

रुक जा पंक्षी मत इतरा, नहीं चलेगा कल से बस तेरा...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसग) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
रुक जा पंक्षी मत इतरा-
नहीं चलेगा कल से बस तेरा-
मद मस्त मौला बन पथ में जरा-
पग-पग फनकारों का पहरा-
ये दुनिया रहती खफा खफा-
तेरा यहां नहीं चलेगा कोई सफा...

Posted on: Apr 23, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

Impact : रोजगार गारंटी योजना में काम किये, जिसका मजदूरी भुगतान हो गया...

ग्राम-कथमना, पंचायत-लतन्नी, ब्लाक-गंगेव, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामलाल साकेत बता रहे हैं | उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था| जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हो पा रहा था| उन्होंने अपनी समस्या को सरपंच, सचिव के पास रखा| बैंक में चेक कराया| लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2016 में सीजीनेट के रिकॉर्ड कराया| जिसके 5 माह बाद उनको मजदूरी का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | उनकी मदद से उनको काम का पैसा मिल गया| रामलाल साकेत@8818996990.

Posted on: Apr 23, 2019. Tags: IMPACT STORY MP RAMLAL SAKET REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »