छत्तीसगढ़ी गीत : भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो...
देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू छत्तीसगढ़ी मिक्स गीत सुना रह है:
भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो-
ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
घरे सोहर हे ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
बर तरी खड़े हे बरातिय की, नीम तरी खड़े हे बारात-
ऐसन सइयाँ निरमोहिया, के चलव-चलव कहिथे बारात-
के चलव-चलव कहिथे बारात, के चलव-चलव कहिथे बारात...
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
भजन गीत : कन्हैया झूले तेरो पलना, सखीं झूले रे तेरो पलना...
ग्राम-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छतीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक भजन गीत सुना रहे है:
कन्हैया झूले तेरो पलना, सखीं झूले तेरो पलना-
मै वेदन में सुनी आई, कन्हैया झूले पलना-
मै ब्रहमा से सुनी आई, कन्हैया झूले पलना-
काहे को तेरो बनो पालना कन्हैया, काहे के लागे फून्दना कन्हैया-
सखीं रेशम के लागे फून्दना, कन्हैया झूले तेरो पलना-
कन्हैया झूले तेरो पलना, सखीं झूले रे तेरो पलना...
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
7 वर्षीय नाबालिग दुराचार का शिकार पीड़ित परिवार कर रही है, मदद की गुहार, आरोपी को दे कड़ी से कड़ी सजा...
ग्राम-निमिगुढ़ा, जिला-जगदलपुर, बस्तर संभाग (छत्तीसगढ़) से बलराम साहू बता रहे है कि, इनकी बालिका जो 7 वर्षीय है, उसके साथ 21 मार्च 2019 को एक हैवान दरिन्दे ने दुराचार किया, जिसके बाद फ़रार हो गया था, हालाकि अब पुलिस की पकड़ में है पीड़ित के पिता बिलखते हुए बता रहे है मै बहुत ग़रीब हूँ, मुझे कोर्ट कचहरी इधर उधर दौड़ने के लिए पैसे तक नहीं है|रेडक्रास की ओर से मात्र 5 हजार का सहयोग मिला है, अभी तक जबकि सरकार की ओर से कुछ भी नहीं मिला है| दूसरी ओर क़ानूनी प्रकिया के तहत हाईकोर्ट रायपुर का एक नोटिस आया है रायपुर जाना है, जिसका किराया तक भी नहीं है, बहुत ही दयनीय स्थति है| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि कृपया उचित मुआवज़ा दिलाने में मदद करे, तथा बलात्कारी पर उचित कार्यवाई करते हुवे सजा दिए जाने की मांग करते है. बस्तर कलेक्टर@9425263400. सिटी-S.P@9479194003. सिटी-CSP@9479194008. पीड़ित शिकायत कर्ता@8085648919.
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आवस पारा के हैण्डपम्प ख़राब है, पानी की समस्या हो रहीं है...कृपया मदद करे.
ग्राम-रेमावंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घस्या वड्डे बता रहे है कि, गाँव के आवस पारा के आँगनवाड़ी केन्द्र के पीछे हैण्डपम्प है जो पिछले 2-3 वर्षो से बंद पड़ा है|जिसके कारण आँगनवाड़ी के बच्चों को एवं उस पारा में रहने वाले निवासियों को पानी की समस्या हो रहीं है, इस संदर्भ में सरपंच, सचिव, कलेक्टर, जनपद सीईओ आदि सभी जगह आवेदन दिया है कि, हैण्डपम्प ठीक करवाने के लिए, 3-4 महीनें पहले बोले थे कि हैण्डपम्प बनाने वाले आ रहे है, लेकिन अभी तक ना तो आये ना ही ठीक हुआ|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे. CEO@9424263888. सचिव@9479023981. सरपंच@7647941713. अधिक जानकारी-ग्रामीण सम्पर्क@9407719820.
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: AJAY KACHALAM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
शासकीय पाठशाला वर्तमान में बंद, पढाई करने के लिए जाना पड़ रहा है 3 किलोमीटर दूर, कृपया मदद करे-
ग्राम-नवापारा, ब्लॉक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर गाँव की प्राथमिक शाला के बारे में बता रहे है जो कि, वर्ष 2016 में शासन द्वारा बंद कर दी गई| शाला में 80 बच्चों से ज्यादा पड़ाई करने वाले थे बावजूद इसके बंद करना बच्चों के उपर आत्याचार है| बच्चों से बात कर रहे है, बच्चे ख़ुद बता रहे है कि 3 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर पोलमी में स्कूल जाना पड़ रहा है, जो कि बारिश के दिनों में बड़ा पीड़ादायक रहता है| कीचड़ फिसलन के कारण कई बच्चें गिर जाते है, बारिश में भीगने से बीमार भी पड़ते है| सरकार से मांग है कि प्राथमिक शाला फिर से आरम्भ किया जाए ताकि यहाँ के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे. अधिक जानकारी के लिए@9589885201.
