नानी खाये पान लाल चूसे आमा खालसा...कविता-
ग्राम पंचायत-खजूरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजू पैकरा, संदीप पैकरा, धानू पैकरा और सुमित एक कविता सुना रहे हैं :
नानी खाये पान लाल चूसे आमा खालसा-
लड़की गाती बुईयाँ गाना-
रखे सरोता सुनते नना-
मनु का सुनो जोहर-
कमल खिले सुंदर हार-
Posted on: Jun 18, 2019. Tags: CG POEM SHYAM SAI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
साल भर पहले आवास के लिये आवेदन किया था, आज तक सूची में नाम नहीं आया...मदद की अपील-
ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पंचराम बता रहे हैं| उन्होंने साल भर पहले आवास के लिये आवेदन किया था, लेकिन अभी तक सूची में नाम नहीं आया है| कच्चा माकान होने से बारिश के दिनों में दिक्कत होती है| उनका कहना है, सरकार की योजना का लाभ सबको मिल रहा है, तो हमें भी योजना का लाभ मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर आवास दिलाने में मदद करें : जनपद@9981636561, विधायक@9893637637, संपर्क नंबर@8349163717.
Posted on: Jun 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पंचम बात रहे हैं| 2015 से राशनकार्ड के लिये आवेदन कर रहे हैं| आज तक राशन कार्ड नहीं बना है| जिससे सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पता| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती, अधिकारी गुमराह करते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : जनपद@9981636561, विधायक@9893637637, संपर्क नंबर@8349163717.
Posted on: Jun 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अनार के औषधीय गुण-
ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से तीन दिवसीय पारंपरिक वैद्य कार्यशाला में शामिल वैद्य राघवेंद्र सिंह राय अनार सेवन करने के लाभ बता रहे हैं| अनार का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, और भूख लगता है| यदि किसी व्यक्ति को खासी की समस्या है| तो वो अनार के छिलके का रस चूसे खासी में आराम मिल सकता है| दूसरा यदि अधिक खासी आ रही हो| तब अनार के फल पर मिट्टी का लेप कर आग में पकाना है| उसके बाद मिट्टी को हटाकर फल का चूर्ण बनाकर, एक चम्मच का चौथाई हिस्सा शहद के साथ सेवन करने लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jun 17, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER
3 वर्ष पहले कुआ आबंटित हुआ था, आज तक नहीं बना...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-पिंडरुखी, विकासखण्ड-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से लखन दास मानिकपुरी बता रहे हैं| वे एक किसान हैं| उनके नाम से जीवन धारा योजना के अंतर्गत 3 वर्ष पहले कुआ आबंटित हुआ था| जिसका निर्माण कार्य पंचायत द्वारा किया जाना था| जो अधूरा पड़ा है| जिसके कारण खेती में दिक्कत होती है| सिंचाई के लिये पानी की सुविधा नहीं हो पाती| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : रोजगार सहायक9993257945. सरपंच@7067418074, सचिव@9630803164, विधायक@9424383999. संपर्क नंबर@8889941623.
