पुंगारे न मंदिर मिन्दे...गीत-

ग्राम पंचायत-गड़दा, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आजीराम मंडावी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
पुंगारे न मंदिर मिन्दे-
मंदिर का लोप भजे मन-
पूजा किया ले दर्शन किया ले... (AR)

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: GONDI SONG

12 बज के 12 मिनट मा गुरु के आसन डोला थे...गीत-

ग्राम पंचायत-अमगवां, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से हेरौंदा केवट एक गीत सुना रही हैं:
12 बज के 12 मिनट मा-
गुरु के आसन डोला थे-
गौरा कहाय नहो प्रभु-
काहे का आसन डोलाथे... (AR)

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

कच्ची सड़क होने से कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से माड़े मरकाम बता रही हैं, उनके गाँव में कच्ची सड़क है, जिसके कारण कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है, साधन नहीं निकल पाते हैं, इस संबंध में उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सीसी सड़क बनवाने में मदद करें: CEO@9425592215, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9302776252. (172530) (AR)

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: ROAD

हमारे पारे का हैण्डपम्प 4 महीने से ख़राब है, हम लोग नाले का गन्दा पानी पीते है...

राउत पारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ अनिल बघेल जी बता रहे है कि उनके पारे का हैण्डपम्प 4 महीने से ख़राब है उनके पारे में 10 घर के लोग है और सभी लोग नाले का पानी पीते उसके लिए गाँव के लोगो ने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे पर कोई ध्यान नहीं देते है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प ठीक करने में मदद करें: संपर्क नम्बर@7587446793, सरपंच@7587076842, सचिव@9406069269, CEO@9406016762, PHE@9406078557,

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

वृद्धावस्था पेंशन के लिये कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन पेंशन नहीं मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भागवती, सुखमती और सुलोचना बता रहे हैं कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, इसके बारे में शिकायत करने पर जानकारी देते हैं ऑनलाइन खाते में पैसा आयेगा, बैंक में पता करने से बोलते हैं पैसा नहीं आया है, बैंक अधिकारी का कहना है सरपंच सचिव पैसा नहीं डाल रहे हैं तो पैसा कैसे आयेगा, इस तरह से पेंशन के लिये उन्हें परेशान होना पड़ रहा है लेकिन पेंशन नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669868913. सचिव@9406228766, CEO@9425592215. (172535) (AR)

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: PENSION SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »